Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

भाजपा सरकार युवाओं का शोषण कर रही है: दीपेन्द्र हुड्डा

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 2 फरवरी:
देश व प्रदेश का हाल बेहाल हो चुका है जिसको संभालने के लिए कांग्रेस को मजबूत बनाना होगा यह उद्गार सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने ओल्ड फरीदाबाद स्थित सैय्यदवाडा में आयोजित युवा कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा। इस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन युवा कांग्रेसी नेता राजेश खटाना एडवोकट द्वारा किया गया। इस मौके पर विशेष रूप से विधायक उदयभान, लखन सिंगला, तरूण तेवतिया, जगन डागर, नीरज शर्मा, गुलशन बग्गा, डालचंद डागर, अब्दुल गफ्फार कुरैशी, जयदीप धनखड़, अशोक सरोहा, राजेश डबास, विकास वर्मा एडवोकेट प्रवक्ता हरियाणा युवा कांग्रेस, भूदत पराशर, नंदकिशोर ठाकुर आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षाविद डॉ० एमपी सिंह द्वारा किया गया।
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि आज प्रदेश में जो भी विकास कार्यो का श्रेय वर्तमान भाजपा सरकार ले रही है वह सभी कार्य कांग्रेस के शासनकाल में पास हो चुके थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं का शोषण कर रही है और अच्छे दिन का सपना दिखाने वाली भाजपा सरकार आज हर वर्ग को दुखी करने का मन बना चुकी है।
इस मौके पर विधायक उद्यभान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सबका विकास लेकर चलने वाली पार्टी है और इस पार्टी ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सदैव मान-सम्मान दिया है।
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबेाधित करते हुए लखन सिंगला ने कहा कि भाजपा द्वारा दिये जा रहे धोखे को कांग्रेसी जनता के समक्ष लाये।
तरूण तेवतिया ने कहा कि युवाओ को सरकार द्वारा जो धोखा दिया गया है उस धोखे का बदला आगामी चुनावों में युवा कांग्रेस को विजयी बनाकर उतारेगी।
इस मौके पर सागर शर्मा, राजेश भडाना, अनुज शर्मा, रिछपाल नागर, बिट्टू टोंगर, रमेश नागर, संतोष शर्मा, नितिन सिंगला, अनिल बैसला, डॉ० एनके सिंह, युवराज, फिरोज खान, विनोद प्रधान सहित सैकडो कांग्रेसी युवा उपस्थित थे।

Related posts

पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने पौधारोपंण कर पेड-पौधों को सुरक्षित रखने की निभाई अहम जिम्मेंवारी

Metro Plus

पोचमपल्ली साडियों की विविधता ने युवतियों-महिलाओं को लुभाया

Metro Plus

आईएएस अधिकारी एसएन रॉय हैं नाजायज बच्चे के बाप: महिला ने लगाया देह-शोषण का आरोप!

Metro Plus