Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

डिवाइन पब्लिक स्कूल में बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को दी गई विदाई

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 13 फरवरी: सैक्टर-9 स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई, कक्षा ग्यारह के छात्र-छात्राओं ने विदाई समारोह को रोचक बनाने के लिए मनमोहक कार्यक्रम आयोजित किये, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अतिरक्त अपने वरष्ठि वर्ग के छात्रों को टाइटल देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक एसएस गुसाई ने छात्र-छात्राओं को शुभकामना देते हुए भविष्य के प्रतिस्पर्धाओं से अवगत कराया। आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी तथा आत्मविश्वास की वृद्धि के लिए गुसाई ने छात्र-छात्राओं को कुछ टिप्स दिये।
इस अवसर पर छात्र- छात्राओं में से ‘मिस डिवाईन तथा ‘मिस्टर डिवाईन भी चयन किए। इसके अतिरिक्त बारहवीं के छात्र-छात्राओं में सर्वस्श्रेष्ठ व्यक्तिव वाले एक छात्र तथा एक छात्रा को चुना गया। ‘मिस्टर डिवाईन के रूप में विशाल मट्टू तथा ‘मिस डिवाईन के रूप में रिधि भटनागर को चयन किया। व्यक्तिव विशेष के लिए दीक्षा शर्मा तथा मोहित यादव को चयन किया गया। अन्त में विद्यालय ने सभी छात्र-छात्राओं को एक-एक स्मृति चिन्ह दिया। विद्यालय के प्राचार्य विकास गोसाई ने छात्र-छात्राओं को शुभकामना दी। अन्त में सभी छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों के लिए भोजन का प्रबंध किया गया।

Related posts

डिवाइन पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं का दायित्व निभाने की शपथ दिलाई गई

Metro Plus

वाईएमसीए विश्वविद्यालन बना अंतर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता में चैंपियन

Metro Plus

एनएसयूआई फरीदाबाद की मुहिम लाई रंग मिला छात्रों को दाखिला: अत्री

Metro Plus