Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

विकास चौधरी ने दी अशोक तंवर को जन्मदिन की शुभकामनाएं

भाजपा सरकार में किसान मंदी की मार झेल रहे है: अशोक तंवर
नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 13 फरवरी: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ० अशोक तंवर ने कहा है कि स्वयं को किसान हितैषी कहलाने वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही प्राकृतिक आपदा के शिकार किसानों को आज तक मुआवजा वितरित नहीं किया गया जिससे प्रदेश का किसान आर्थिक मंदी की चपेट में है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पूर्व किसानों की मदद के लिए स्वामीनाथन आयोग को लागू करने का आश्वासन दिया था। मगर अब सत्तारूढ़ होने के बाद भाजपा सरकार अपना वायदा पूरी तरह से भूल गई है। तंवर अपने जन्मदिन के अवसर पर बधाई देने आए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। बधाई देने वालों में मुख्य रुप से प्रदेश महासचिव प्रदीप जैलदार, देवेन्द्र बबली, बलजीत कौशिक, विकास चौधरी, राकेश भड़ाना, ओमपाल टोंगर, ज्ञानचंद आहुजा, पंकज खरबंदा, मोनू ढिल्लो, राजेश भड़ाना, सुखविन्द्र जैलदार, जगबीर सिंह, योगेश शर्मा आदि शामिल थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद ‘अशोक तंवर जिंदाबाद’ हरियाणा के भावी मुख्यमंत्री जिंदाबाद के नारे लगाकर पूरे माहौल को कांग्रेसमय कर दिया। अशोक तंवर ने कहा कि चुनावों से पूर्व भाजपा ने जनता से विकास के जो 154 वायदे किए थे, सत्ता प्राप्ति के बाद भाजपा एक भी वायदे को पूरा नहीं कर पाई है। तंवर ने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है, जगह-जगह डकैती, लूटपाट व बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही है, परंतु प्रदेश सरकार इस पर अकुंश लगाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि लोगों ने भाजपा सरकार को मात्र सवा साल के कार्यकाल में ही नकार दिया है न तो यह लोग महंगाई पर अकुंश लगा पाए और न ही लोगों का विकास कर पाए, अगर किसी तो केवल एक काम, जो कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करता है, उसके खिलाफ प्रदेशभर में झूठे मामले दर्ज कराकर उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी च_ान की तरह मजबूत है और जनता की आवाज को हर मोर्चे पर उठाती रहेगी। तंवर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह एकजुट होकर पार्टी संगठन को मजबूत करें और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लामबंद होकर लोगों को उनकी असलियत के बारे में बताए।

V-1

Related posts

कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया

Metro Plus

The Prime Minister, Mr. Narendra Modi unveiling the Logo & Tagline of AMRUT at the launch of the Smart Cities Mission.

Metro Plus

वाईएमसीए विश्वविद्यालय में महिला दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

Metro Plus