Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

जमीन घोटाले में आप नेता अमन गोयल गिरफ्तार

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 28 अप्रैल:
फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर एक महिला की जमीन हड़पने के आरोप में पुलिस ने आम आदमी पार्टी के नेता अमन गोयल को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक यह मामला सेक्टर-35 स्थित प्लॉट नं-71 से जुड़ा है, जिस पर लंबे समय से कानूनी विवाद चल रहा था।

शिकायतकर्ता माला शर्मा के अनुसार सुप्रीम कोर्ट तक चले केस में फैसला उनके पक्ष में आने के बावजूद आरोपी पक्ष ने कथित रूप से फर्जी एग्रीमेंट तैयार कर प्लॉट पर कब्जा करने की साजिश रची। जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पुराने तारीख का फर्जी एग्रीमेंट तैयार किया और जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, पीड़ित पक्ष को धमकी देने के भी आरोप लगे हैं।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले ही थाना सराय ख्वाजा में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए अमन गोयल को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

वहीं पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने राजनीतिक पहुंच का दुरुपयोग करते हुए जमीन हड़पने की कोशिश की और उन्हें लगातार धमकाया गया ।

Related posts

कोरोना से निपटने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, किसी भी समय कर सकते हैं बात: उपायुक्त

Metro Plus

सैक्टर-10 डीएलएफ में आरएमसी रोड़ के कार्य का किया शुभारंभ

Metro Plus

Adv. Rajesh Khatana कांग्रेस पार्टी की युथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त

Metro Plus