Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

जिला रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा दिव्यांगजनों को मिलेंगे सहायक उपकरण व इलेक्ट्रिक स्कूटी

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 19 मई: जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद कार्यालय में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं इलेक्ट्रिक स्कूटी वितरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक बिजेंद्र सोरोत सचिव, सचिव जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों तथा उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के निर्देशानुसार किया गया।

बैठक का मुख्य उद्वेश्य दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं इलेक्ट्रिक स्कूटी का लाभ निष्पक्ष रूप से पहुंचे। इसके लिए जांच एवं माप शिविरों के आयोजन, पात्र लाभार्थियों के सत्यापन, आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया तथा तकनीकी मूल्यांकन संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही लाभार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिविरों को व्यवस्थित एवं सरल बनाने हेतु सुझाव आमंत्रित किए गए।

इस अवसर पर एलिम्को के प्रतिनिधि राजेश दास, उपाधीक्षक पुरूषोत्तम सैनी, प्रोस्थेटिक विशेषज्ञ जयपाल तथा सुश्री ऋचा झा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों एवं विशेषज्ञों द्वारा दिव्यांगजन की आवश्यकताओं के अनुरूप बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने तथा उपकरण वितरण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा एवं समर्पण दिवस के रूप में मनाते हुए यह पहल दिव्यांगजनों के जीवन को अधिक आत्मनिर्भर एवं सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी। जिला प्रशासन एवं रेडक्रॉस की टीम द्वारा इस अभियान को सफल बनाने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Related posts

युवाओं के लिए भविष्य के रास्ते खोलता है खेल: राजेश नागर

Metro Plus

MCF क्षेत्र में ऐड एजेंसियों का घालमेल, निगम को लगा रखा है करोड़ों का चूना ?

Metro Plus

रौब जमाने के मकसद से हथियार खरीदना महंगा पड़ा, क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार।

Metro Plus