Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

वाईएमसीए विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर ने राष्ट्रीय एकता एवं विकास से जुडे कार्यक्रमों के लिए दो दिन का वेतन देने की घोषणा की

विश्वविद्यालय कुलपति प्रो० दिनेश कुमार ने यादव की पहल की प्रशंसा की
नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 17 फरवरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय एकता व अखंडता के लिए किये जा रहे प्रयासों तथा उनकी विकासात्मक सोच से प्रेरित होकर वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय फरीदाबाद के एक सहायक प्रोफेसर ने अनूठी पहल की है। विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत सहायक प्रोफेसर नरेश यादव ने अपने संपूर्ण सेवाकाल के दौरान अर्जित वेतन से प्रतिमाह दो दिन का वेतन केन्द्र एवं राज्य सरकार के राष्ट्रीय एकता एवं विकास से जुडे कार्यक्रमों के लिए देने की घोषणा की है।
विश्वविद्यालय प्रशासन को दिये लिखित अनुरोध में यादव ने कहा है कि विश्वविद्यालय में उनके सेवाकाल के दौरान अर्जित होने वाले वेतन से प्रतिमाह दो दिन का वेतन सरकारी कार्यक्रमों को सफलता के लिए अंशदान के रूप में ले लिया जाये। इसमें से एक दिन का वेतन कुशल भारत-कौशल भारत और एक दिन का वेतन स्वच्छ भारत अभियान के लिए उपयोग किया जाये।
इस अनूठी पहल पर नरेंद्र यादव ने कहा कि देश के विकास के प्रति अपने उत्तरदायित्व की भावना से प्रेरित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है।
विश्वविद्यालय कुलपति प्रो० दिनेश कुमार ने यादव की पहल की प्रशंसा की है तथा इसे सभी के लिए प्रेरणादायक बताया है। प्रो० दिनेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच के अनुरूप राष्ट्रीय भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किये गये कार्यक्रमों जैसे मेक इन इंडिया स्किल इंडिया डिजिटल इंडिया एवं स्वच्छता अभियान ने सभी को प्रेरित किया है।

Related posts

मतदाता सूचियों का प्रकाशन 15 अक्तूबर को कर दिया जाएगा: डॉ. दहिया

Metro Plus

अरावली के अवैध फार्म हाऊसों पर अब कब चलेगा तोडफ़ोड़ के लिए पीला पंजा, जानें?

Metro Plus

रैलियों में बसें ना भेजे जाने के हाईकोर्ट के आदेशों का स्वागत किया एचपीएससी ने

Metro Plus