Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

पुजारी व ग्रंथियों के बच्चों को मिलेगी 25,000 वार्षिक शिक्षा सहायता: धनेश अदलखा

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 6 मई: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन के पावन अवसर पर फरीदाबाद जिले में विभिन्न सेवा कार्यों और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य में बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में भव्य समारोह आयोजित किया गया, वहीं दूसरी ओर आईएमटी स्थित आगमन सोसाइटी में रक्तदान शिविर और पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बडख़ल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मुख्य रूप से मौजूद रहे। उनके साथ बडख़ल विधायक धनेश अदलखा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और विभिन्न मंदिर-गुरूद्वारों से आए ग्रंथि, पाठी, रागी एवं पुजारियों के साथ केक काटकर मनोहर लाल खट्टर का जन्मदिवस बड़े ही उत्साहपूर्वक मनाया गया।

इसी क्रम में आईएमटी स्थित आगमन सोसाइटी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्वघाटन केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा तथा भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि मनोहर लाल खट्टर कि नीतियों के कारण आज हरियाणा में बिना पर्ची, बिना खर्ची के युवाओं को सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है, जिससे योग्य उम्मीदवारों को ही अवसर मिल रहा है। इसके साथ ही शिक्षकों के तबादलों की प्रक्रिया को भी सरल और निष्पक्ष बनाया गया है, जिससे उन्हें अनावश्यक भागदौड़ से मुक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल खट्टर का जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा है और उनके कार्यों से समाज को नई दिशा मिली है। उन्होंने ईश्वर से उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए।

इस मौके पर विधायक धनेश अदलखा ने बताया कि हर वर्ष मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिवस के अवसर पर मंदिर एवं गुरूद्वारा साहिब से जुड़े पुजारी, ग्रंथि, पाठी एवं रागी के बच्चों की शिक्षा के लिए 25,000 वार्षिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का शुभारंभ करते हुए आज लगभग 111 से अधिक गुरूद्वारा साहिब एवं मंदिर के ग्रंथि, पाठी, रागी एवं पुजारी को चेक वितरित किए गए।

Related posts

पुलिस और जनता के बीच अच्छे संबंध कायम करने की दिशा में पुलिस कमिश्नर का एक ओर कदम।

Metro Plus

डॉ. एमपी सिंह ने ब्रह्माकुमारी में मनाया राखी का त्यौहार।

Metro Plus

Green Automobiles अब ग्रीन Bajaj पर लगा ताला, MCF ने लगाई सील।

Metro Plus