Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

हरियाणा दिल्ली को नहीं देगा पानी केजरीवाल अलग से नहरें बनवा लें: खट्टर

नवीन गुप्ता
चंडीगढ़, 17 मार्च: हरियाणा के कृषि एवं सिंचाई मंत्री श्री ओम प्रकाश धनखड़ ने दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल द्वारा सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के निर्माण की अवधारणा गलत बताए जाने के संबंध में समाचारों पत्रों में दिए गए बयान पर कड़ा संज्ञान लेते हुए श्री केजरीवाल को एक अद्र्ध-सरकारी पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने दिल्ली के राबी-ब्यास व यमुना नदी के पानी में अपने 496 क्यूसिक निर्धारित हिस्से को ले जाने के लिए नंगल डैम तथा यमुना नदी के ताजेवाला हैड से श्री केजरीवाल को अपने प्रयासों से दिल्ली के लिए अलग से नहरें बनवा लें, क्योंकि अब हरियाणा अपनी नहरी प्रणाली से दिल्ली को पानी पहुंचाने में असमर्थ रहेगा। धनखड़ आज यहां चालू बजट सत्र के चौथे दिन विधानसभा सदन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल को शायद एसवाईएल नहर के बारे में तथ्यों की जानकारी नहीं है। दिल्ली को भाखड़ा मेन लाइन, पश्चिमी-यमुना नहर तथा दिल्ली चैनल से 496 क्यूसिक पानी की आपूर्ति की जाती है, जो हरियाणा से होकर गुजरती है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1979 में भाखड़ा-ब्यास प्रबन्धन बोर्ड की 85वीं बैठक में दिल्ली के लिए 71 क्यूसिक पानी निर्धारित किया गया था, जिसको बाद में बढ़ाकर 125 क्यूसिक किया गया। श्री धनखड़ ने कहा कि केजरीवाल के इस बयान से प्रतीत होता है कि उन्हें दिल्ली के लोगों के हितों की चिंता है बल्कि केवल अपनी राजनीति की चिंता है। इसलिए वे हरियाणा के लोगों व किसानों के हितों के खिलाफ खड़े हो गए हैं।

Related posts

DC यशपाल यादव ने देखो कोरोना से निपटने के लिए क्या किया!

Metro Plus

कांग्रेस सेवा दल ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

Metro Plus

देश के सैनिकों के कारण ही आज हम अपने-अपने घरों में सुरक्षित हैं: जितेन्द्र यादव

Metro Plus