Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

अरूण बजाज को जिला उपायुक्त ने किया सम्मानित

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 14 जून (महेश गुप्ता): जरूरतमंदों की सेवा सहायता में 1999 से कार्यरत शहर की प्रमुख सामाजिक संस्था मानव सेवा समिति को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। रेडक्रास सोसायटी व भारत विकास परिषद फरीदाबाद शाखा के संयुक्त तत्वावधान में हुडा कन्वेंशन हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर उपायुक्त व जिला रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष चन्द्रशेखर ने समिति के चेयरमैन अरूण बजाज, महासचिव कैलाश शर्मा, चेयरमैन प्रोजेक्ट गौतम चौधरी, क्षेत्र प्रबंधक संदीप मित्तल तथा अमर खान को सम्मान प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
समिति के चेयरमैन अरूण बजाज ने बताया कि समिति की ओर से हर वर्ष कम से कम दो रक्तदान शिविर अवश्य आयोजित किए जाते हैं। समिति द्वारा अब तक 21 रक्तदान शिविर आयोजित किए गए है। जिसमें समिति के सदस्य बढ-चढ़ कर भाग लेते है।

Related posts

SSB अस्पताल ने एक ही बार में सात स्टेंट लगाकर बचाई 59 वर्षीय विदेशी मरीज की जान!

Metro Plus

माइग्रेन का बोटोक्स ट्रीटमेंट से इलाज संभव: डॉ० रोहित गुप्ता

Metro Plus

प्यासे को पानी पिलाना संसार में सबसे पुण्य का कार्य: राजेश भाटिया

Metro Plus