Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

फरीदाबाद मॉडल स्कूल के छात्र अक्षय कुमार ने आईआईटी एडवांस परीक्षा में पाई शानदार सफलता

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 14 जून (महेश गुप्ता): सैक्टर-31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र अक्षय कुमार ने आईआईटी एडवांस परीक्षा 2016 में 2077 रैंक लेकर शानदार सफलता प्राप्त की।
इस अवसर पर स्कूल के डॉयेरक्टर उमंग मलिक और प्रधानाचार्या श्रीमती शशिबाला ने उसकी सराहनीय सफलता के लिए बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। अक्षय के माता-पिता ने स्कूल के सभी अधिकारियों और शिक्षकों का धन्यवाद किया कि उन्होंने अपने मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन कि मदद से अक्षय को इस परीक्षा में उत्कृष्टता दिलवाई।
इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती शशिबाला ने कहा कि छात्र अपनी ईमानदारी, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं और इसलिए छात्रों को अपने लक्ष्य की तरफ उत्साह और सकरात्मक सोच के साथ बढ़ते रहना चाहिए।

Related posts

ललित नागर टिकट विवाद: दोहराया जा सकता है सन् 2000 का इतिहास!

Metro Plus

4 राज्यों में डेरा समर्थकों का तांडव, 12 की मौत, 70 घायल, कई जिलों में कर्फ्यू

Metro Plus

श्रम कानून श्रमिकों के साथ-साथ संस्थानों के लिए भी उपयोगी है: मल्होत्रा

Metro Plus