Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सीए प्रदीप महापात्रा व उनकी टीम ने किया बीके चौक पर वृक्षारोपण

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 2 जुलाई (नवीन गुप्ता): चार्टर्ड अकाउंटेंट की 67 वर्षगांठ पर चौक पर स्माईल कैंपेन संस्था द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सीए प्रदीप महापात्रा ने बताया कि आजकल वातावरण बहुत ज्यादा प्रदुषित हो गया है जिसके दुष्प्रभाव से ग्लोबल वार्मिंग हो रही है इसलिए हमें वातावरण को शुद्ध बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में वृक्षारोपण करना चहिये।
महासचिव विमल खंडेलवाल ने इस अवसर पर बताया की फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए वातावरण को साफ, शुद्ध एवं सुंदर बनाने का प्रयास करना चाहिये और ज्यादा से ज्यादा लोगों को आगे आकर वृक्षारोपण करना चहिए।
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष सीए प्रदीप महापात्रा, महासचिव विमल खंडेलवाल सीए विपिन मिश्रा, सीए भावना यदुवंशी, सीए नेहा पचनंदा, अंकुर जिदल, प्रियंका खंडेलवाल, विभा त्रेहन, अनुज खंडेलवाल, मोनिका चौधरी, कोमल नारंग, रिया श्रीवास्तव, प्रतुल भौमिक, सौम्य मोहंती, वैभव तुलसियान, मधुसुदन माटोलिया और अन्य सामाजिक संस्था के लोग उपस्थित थे।

5

8

2

1

Related posts

शहीदों के त्याग और बलिदान के बाद भारत देश स्वतंत्र हुआ था: नवीन चौधरी

Metro Plus

पेट्रोलियम पदार्थ जल्द ही आ सकते हैं GST के दायरे में, सरकार ने दिया संकेत

Metro Plus

जोश से दौड़ा फरीदाबाद, मैराथन में गूंजा नशामुक्त हरियाणा का संदेश

Metro Plus