Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

राहुल गांधी जल्द बन सकते हैं दूल्हा

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 6 जुलाई (जस्प्रीत कौर):
देश के सबसे ज्यादा मोस्ट वांटेड कुंवारे राहुल गांधी जल्द दूल्हा बन सकते हैं सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी की शादी तय कर दी गयी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल अगस्त में दूल्हा बन सकते हैं । इस बात की चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि गांधी परिवार ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है लेकिन इस परिवार के बेहद नजदीकी सूत्रों की मानें तो उनकी शादी तय हो गई है और जल्द ही इसकी घोषणा भी कर दी जाएगी। गांधी परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक यू.पी. के एक ब्राह्मण परिवार की युवती 46 वर्षीय राहुल गांधी के गले में वरमाला डालेगी। यह परिवार राजीव गांधी के करीबी रहे एक अधिकारी से सीधे संबंध में आता है, जिसके आज भी गांधी परिवार से करीबी संबंध हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस अधिकारी की पहल पर ही यह रिश्ता तय हुआ है। सोनिया और राहुल की ख्वाहिश के कारण ही इस हाई प्रोफाइल शादी का वेन्यू इलाहाबाद के आनंद भवन में रखा गया है। सूत्रों ने बताया कि कुछ दिन पहले सोनिया गांधी ने आनंद भवन का दौरा किया था। हालांकि तब इस दौरे को राजनीतिक बताया जा रहा था लेकिन अब साफ हुआ है कि सोनिया वास्तव में अपने बेटे राहुल की शादी के लिए आनंद भवन को देखने गई थीं ।

Related posts

अवैध कॉलोनी काटने व उसमें निर्माण करने वालो के खिलाफ सख्ती बरती जायेगी: राजेन्द्र टी. शर्मा

Metro Plus

CM ने डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र का लोकार्पण कर कहा, स्वस्थ जीवनशैली के लिए नियमित योगाभ्यास, साइकिलिंग और उचित खानपान जरूरी।

Metro Plus

शहर के सभी खत्तों और सड़कों के साथ से C&V वेस्ट हटवाना सुनिश्चित करें अधिकारी: महापौर

Metro Plus