Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

वेटलिफ्टिंग कम्पटीशन में गजेन्द्र रहे अव्वल

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद/ झाड़सैतली, 21 सितंबर (नवीन गुप्ता): झाड़सैतली, सैक्टर-58 स्थित डागर फिटनेस जिम द्वारा आयोजित वेटलिफ्टिंग कम्पटीशन व बॉडीबिल्डिंग कम्पटीशन में सैकड़ो युवाओ ने हिस्सा लिया। वेटलिफ्टिंग कम्पटीशन में भगत सिंह (50-55) ने प्रथम, जरनैल सिंह (55-60) ने प्रथम तथा सत्यम ने द्वितीय, धर्मेश (60-65) में प्रथम, करनैल दहिया द्वितीय, सोमेश रावत तृतीय रहे। सचिन डागर व तरूण कादयान (65-70) प्रथम, इन्द्रपाल तृतीय रहे। 70-75 कि.ग्रा. वजन वर्ग में खेलते हुये अमन चौहान ने 130 कि.ग्रा. वजन उठाकर पहला, नरेश डागर ने 125 कि.ग्रा. वजन उठाकर दूसरा तथा आकाश भड़ाना ने 120 कि.ग्रा. वजन उठाकर तीसरा स्थान पाया। ओपन वेट कैटेगरी में गजेन्द्र ने 140 कि.ग्रा. वजन उठाकर पहला तथा लखन ने 125 कि.ग्रा. वजन उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया।बॉडीबिल्डिंग कम्पटीशन में राहुल भड़ाना ने पहला, दीपक डागर ने दूसरा तथा जरनैल दहिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कम्पटीशन का आरम्भ पूर्व पार्षद जगन डागर तथा हरियाणा प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारिणी सदस्य मुकेश डागर ने किया। पुरस्कार वितरण सुरेन्द्र तेवतिया चेयरमैन हरियाणा राज्य सहकारी श्रम एवं निर्माण प्रसंघ लि. तथा विधायक एनआईटी फरीदाबाद नगेन्द्र भड़ाना ने किया। जिम के संचालक दीपचन्द डागर ने सभी अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर रूखसत किया। इस मौके पर जिम टे्रनर दीपक डागर उर्फ दीपू, पूर्व सदस्य किशोर न्याय बोर्ड फरीदाबाद सतीश फौगाट, प्रताप, ब्रिजेश, जसराम, जसलाल, मुकेश पटवारी, धर्मबीर डीपीई, नेतराम, नेपाल, चन्दर, सतेन्द्र, बालकृष्ण शास्त्री, हरीश वैष्णव, महावीर जादौन, कुणाल राजपूत आदि मौजूद थे।

Dagar 1

 

Related posts

Manohar Lal addressing the gathering after distribution of aids and appliances to physically challenged persons in a function at Karnal

Metro Plus

मनमोहन गर्ग ने सभी रेन वाटर हार्वेस्टिंग की सफाई के दिए निर्देश

Metro Plus

मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में जाने माने एंकर प्रवीण तिवारी द्वारा लिखी गई बुक हुई लॉन्च

Metro Plus