Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

अमन गोयल ने सैक्टर-8 स्थित माधव पार्क के नवीनीकरण का किया शुभारंभ

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 21 सितंबर (जस्प्रीत कौर): सैक्टर-8 स्थित माधव पार्क के नवीनीकरण के कार्य का शुभारंभ युवा भाजपा नेता अमन गोयल की मौजूदगी में भाजपा सीही मंडल अध्यक्ष बीएन पांडेय ने नारियल फोड़कर किया। गौरतलब है कि नगर-निगम द्वारा 3 लाख रुपए से पार्क का सौंदर्यीकरण करवाया जाएगा। युवा भाजपा नेता अमन गोयल का क्षेत्र-वासियों ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। युवा भाजपा नेता अमन गोयल ने कहा कि इस पार्क में करीब 3 लाख रुपए से टाइलें, दिवार, पेंटिंग, चार-दिवारी, मरम्मत सहित अन्य कार्य कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का प्रयास है कि शहर के सभी पार्क सुंदर स्वच्छ बने रहें और लोगों को अधिक से अधिक बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।
युवा भाजपा नेता अमन गोयल ने बताया कि बाकी बचे अन्य कार्यों को भी शीघ्र ही पूरा कराया जाएगा। इस मौके पर राजेश गुप्ता, सुनील आनंद, अनिल गोयल, विष्णु गुप्ता, रमेश तेवतिया, बलबीर तेवतिया, वजीर सिंह डागर, शमशेर सिंह, कुलदीप तेवतिया, पूर्व पार्षद, सीमा भारद्वाज, ओम वीर तेवतिया, कुलदीप आदि मौके पर मौजूद थे।

IMG_6290

Related posts

दहेज प्रथा और बाल विवाह रोकने के लिए सामूहिक विवाह सराहनीय कदम: विपुल गोयल

Metro Plus

नगर निकाय वार्डों से निर्वाचित होते हैं सदस्य न कि पार्षद, उठा ऐतराज!

Metro Plus

हॉमटर्न ग्रामर स्कूल के छात्रों ने अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार-विरोध दिवस पर किया जागरूक

Metro Plus