Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

ShaktiPeeth Public School के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम कर मनाया गणतंत्र दिवस

मैट्रो प्लस से ईशिका भाटिया की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 27 जनवरी: संजय गांधी मैमोरियल नगर में स्थित शक्तिपीठ पब्लिक स्कूल ने देश का गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया ।
इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान संजीव चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समाज सेवी आर.पी. हंस ने समारोह की अध्यक्षता की। स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर वहां उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों का मनमोह लिया। कार्यक्रम के आरम्भ में मुख्य अतिथि व समारोह अध्यक्ष ने राष्ट्रध्वज फहराया और दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान संजीव चौधरी ने कहा कि भारतीय संविधान को सम्मान देने के लिए 26 जनवरी को पूरे सम्मान के साथ हर वर्ष भारत में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है क्योंकि इस दिन 1950 में हमारा भारतीय संविधान लागू हुआ था। भारतीय संविधान ने 1935 के अधिनियम को बदल कर खुद को भारत के संचालक दस्तावेज के रुप में स्थापित किया था। इस दिन को भारतीय सरकार द्वारा राष्ट्रीय अवकाश के रुप में घोषित किया गया। भारतीय संवैधानिक सभा द्वारा नए भारतीय संविधान की रुप-रेखा तैयार हुई और स्वीकृति मिली तथा भारत के गणतांत्रिक देश बनने की खुशी में इसे हर वर्ष 26 जनवरी को मनाने की घोषणा हुई।
इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन दासराम आर्य ने कहा कि गणतंत्र दिवस स्वतंत्र भारत के लिए सच्चे साहस का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि जहां सैन्य परेड, सैन्य सामानों की प्रदर्शनी, भारतीय राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय झंडे को सलामी और इस दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होता है वहीं भारत एक ऐसा देश है जहां विभिन्न संस्कृति, समाज, धर्म और भाषा के लोग सद्भावपूर्ण ढंग से एक साथ रहते हैं। भारत के लिए स्वतंत्रता बड़े गर्व की बात है क्योंकि विभिन्न मुश्किलों और बाधाओं को पार करने के वर्षो बाद हमें ये स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी।
इस मौके पर पूर्वाचल संघर्ष समिति के पदाधिकारी सुनील, विद्यालय के चेयरमैन दासराम आर्य, विधा भूषण आर्य, नटवर लाल मिश्रा, सुरेश गुलाटी के अतिरिक्त भारी संख्या में अभिभावक मुख्य रूप से मौजूद थे

Related posts

जादू देख भ्रमित हो अंधविश्वास पर कभी यकीन न करें: जादूगर सम्राट शंकर

Metro Plus

थैलासीमिया यूनिट एक शानदार यूनिट जहां बच्चे रक्त चढ़वाते समय एक घर जैसा महसूस करते है: नैंसी बब्बर

Metro Plus

Delhi Scholars International School के छात्रों ने लहराया अपनी योग्यता का परचम

Metro Plus