Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

मवई गौशाला में धूमधाम से मनाया जायेगा 8वां गोपाष्टमी एवं गौ पूजन समारोह

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 10 नवम्बर (नवीन गुप्ता): गौ रक्षा सदन, मवई रजि. द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शनिवार 12 नवम्बर को मवई स्थित गौशाला में 8वां गोपाष्टमी एवं गौ पूजन समारोह धूमधाम से मनाया जायेगा। यह जानकारी गौ रक्षा सदन मवाई के सभापति एवं लखानी अरमान ग्रुप के चेयरमैन के.सी.लखानी तथा क्राउन ग्रुप के चेयरमैन एवं गौ रक्षा सदन के अध्यक्ष आर.एस.गांधी ने देते हुए बताया कि इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गूर्जर होंगे एवं समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में केबिनेट मंत्री विपुल गायेल, मुख्य संसदीय सचिव श्रीमती सीमा त्रिखा, विधायक प. मूलचंद शर्मा व ललित नागर शिरकत करेंगे। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक दीपक मंगला, भानीराम मंगला, श्रीमती सोनल गोयल निगमायुक्त एवं चेयरमैन सुपर स्कू्र प्रा. लि शम्मी कपूर विशेष रूप से उपस्थित होंगे।
श्री लखानी व श्री गांधी ने बताया कि भजन कीर्तन एवं प्रवचन श्रीपद भक्ति वेदांत सिद्धांती महाराज जी के शिष्य किशोरी मोहन दास एवं सुदेवी दासी जी द्वारा किया जायेगा। उसके पश्चात प्रात: 8 बजे हवन एवं गौपूजन, प्रात: 9.30 बजे भजन एवं प्रवचन, दोपहर 12 बजे अतिथि समान एवं धन्यवाद के पश्चात 1.30 बजे विशाल भण्डारे का आयोजन किया जायेगा।
श्री लखानी व गंाधी ने बताया कि विशेष आमंत्रित अतिथियों के रूप में समारोह में विक्रम भाटिया, प्रशान्त भल्ला, नवदीप चावला, सज्जन जैन, एस एस मान, एच.के. बतरा, कुंवर बैजू, अजय जुनेजा जैसे गणमान्य लोग उपस्थित होकर समारोह की शोभा बढ़ायेंगे। उन्होंने बताया कि समारोह की सफलता में विशेष सहयोगी के रूप में सीए शुक्ला, सोम मल्होत्रा, राजेन्द्र शर्मा, महेन्द्र शर्मा, महेश अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, सचिन शर्मा, गिर्राज शर्मा, दाऊद खान ब्रदर्स, आदि उपस्थित रहेंगे।
इस समारोह की सफलता को लेकर पदाधिकारी के एम.एल. सचदेवा, एस.एल. सेठी, रमेश कुमार गुप्ता, अश्विनी महाजन, वासुदेव सलूजा, मनमोहन गर्ग, अशोक गर्ग, गुलशन नारंग, डी.एन. कथूरिया, जे.पी. गुप्ता, राकेश आहूजा, लोकनाथ मिगलानी, एस.एल. नागपाल, यशपाल बाठला, एस.एन. छाबडा, डा. आलोक दीप, परमजीत सिंह चावला, आशुतोष गर्ग, डा. डी.आर. गोगिया, श्रीमती सीमा गर्ग आदि तैयारियो में लगे हुए हैं।
उन्होंने बताया कि गौ रक्षा सदन के महासचिव डी.सी. गुप्ता, कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र मखीजा, उप-सभापति धनेश गुप्ता, उप-सभापति प्रमोद गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील गुलाटी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वी.के. मलिक, उप-सभापति नरेन्द्र अग्रवाल, उप-सभापति योगेश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बी.आर.भाटिया व उपाध्यक्ष महेश चक्रवती कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर पूरी तरह से कटिबद्ध होकर कार्य कर रहे हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र निर्माण के विजन से प्रेरित है विकसित भारत पदयात्राएं: गौरव गौतम

Metro Plus

World Standard Day Celebrations

Metro Plus

द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल में अनोखे तरीके से मनाया गया गणंतत्र दिवस

Metro Plus