Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

बांके बिहारी सेवा धाम भक्ति आश्रम ने मनाया स्थापना दिवस

251 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 2 दिसम्बर (जस्प्रीत कौर): श्री बांके बिहारी सेवा धान भक्ति आश्रम का स्थापना दिवस संजय कॉलोनी सैक्टर-23 में बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। मुख्य कथा वाचक पं० सुरेश चन्द शास्त्री ने बताया कि कलश यात्रा में 251 महिलाओं ने भाग लिया। उन्होंने अपनी कथा में कहा कि हमें भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं से शिक्षा लेनी चाहिए व निरंतर सेवा भाव से कार्य करना चाहिए। मंच संचालन पं० देवानन्द शास्त्री ने किया।
स्थापना दिवस में मुख्य यजमान के रूप में जितेन्द्र शर्मा, बब्बन राय, अनिल मंगला, अमित सोलंकी, विनोद गर्ग, धीरज चौधरी, कपिल कपूर, संजीव कुशवाहा मौर्य आदि मौजूद थे। कलश यात्रा में ऊषा देवी, कमलेश देवी, ममता देवी, गुणवती देवी, कमलेश मौर्य आदि उपस्थित थे।

IMG-20161201-WA0014IMG-20161201-WA0016

Related posts

कृषि विधायकों के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान, विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Metro Plus

आग लगना ऐसी दुर्घटना है जो बिना किसी पूर्व सूचना के आती है: जे.पी. मल्होत्रा

Metro Plus

क्वालिटी टेस्ट में पतंजलि के कई प्रोडक्ट्स फेल बाबा रामदेव के दावों पर उठे कई सवाल

Metro Plus