Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

हॉमर्टन के छात्रों ने दिया एड्स से बचाव का संदेश

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 3 दिसम्बर (नवीन गुप्ता): विगत वर्षों की भांति, इस बार भी हॉमर्टन ग्रामर स्कूल सैक्टर-21 के विशाल प्रांगण में एच.आई.वी. संक्रमण से बचाव पर सभी छात्रों के सामने वार्ता, भाषण और लघुनाटक जैसे कार्यक्रमों के द्वारा चेतना अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत वरिष्ठ अध्यापकों के संबोधन से आरंभ हुई। परिचर्चा में कक्षा 12 की छात्राओं ने भाग लिया। कक्षा-10 की छात्रा दीपाक्षी ने एच.आई.वी. संक्रमण के कारणों पर प्रकाश डाला, तो कनुप्रिया जैन (कक्षा-10) ने भारत में हो रहे बचाव अभियानों द्वारा सुरक्षात्मक उपायों द्वारा प्रकट हो रहे परिणामों का उल्लेख किया।
इस अवसर पर अध्यापिका ममता ने वैज्ञानिक तथ्यों द्वारा संक्रमण के दुष्प्रभावों तथा सुरक्षा उपायों से सभी छात्रों तथा समाज के लोगों को परिचित कराया और इस असाध्य बीमारी से सचेत रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में हॉमर्टन ग्रामर स्कूल ने सभी बदलते सामाजिक परिवेश में इस बचाव कार्यक्रम को बहुत उपयोगी बताते हुए सरल जीवन अपनाने की प्रेरणा दी।

Related posts

ब्रैड खाने से भी हो सकता है कैंसर

Metro Plus

Modern BP स्कूल के छात्रों ने सोशल डिस्टेंस की चेतावनी देने वाला इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस/कार्ड बनाकर मिसाल पेश की, पुलिस कमिश्नर ने सराहा।

Metro Plus

सेव फरीदाबाद ने पार्को को पार्किंग बनाने के खिलाफ अभियान चलाया

Metro Plus