Metro Plus News
फरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

सिंगर अलीशा अरोड़ा की नई एलबम माहिया लांच

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 05 जनवरी (नवीन गुप्ता): शहर की सिंगर अलीशा अरोड़ा की नई एलबम माहिया लांच हुई। अलीशा अरोड़ा की माहिया नामक गीत जनता सुन रही है और उसे पंसद भी कर रही है। अलीशा अरोड़ा ने बताया कि यह एक प्राईवेट कम्पीजीशन है। उन्होंने बताया कि यह गीत युवाओं के साथ साथ हर वर्ग को पंसद आयेगा क्योकि इस गीत के बोल काफी सुंदर व मधुर है।
अलीशा अरोड़ा ने बताया कि इस गीत को मनन भारद्वाज द्वारा नमयोहो स्टूडियो में तैयार किया गया है। गीत को आज के दौर को ध्यान में रख कर बनाया गया है जो कि हर किसी को पंसद आये और वह इसे गुनगुनाने लगे। उन्होंने बताया कि इस गीत के संगीतकार और लेखक मनन भारद्वाज है जिन्होंने इसके बोल को बहुूत ही खुबसूरती से डाला और इसे बहुत ही अच्छा म्यूजिक देकर सुंदर बनाया है।
ज्ञात रहे कि अलीशा अरोड़ा द्वारा पहले भी कई एलबम लॉंच हो चुकी है जिनमें तेरी मेरी कहानी, पार्टी के परिंदे, ये समां है जिसको बहुत पंसद किया गया है।

Related posts

बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में आज हर ओर विकास कार्यों की बयार बह रही है: सीमा त्रिखा

Metro Plus

MTC ग्रुप ने राजस्थान की खुशबू लिए की Natural शुद्ध कच्ची घानी के तेल की लांचिंग

Metro Plus

JP Malhotra ने अपना जन्मदिन कंपनी में नि:शुल्क मास्क वितरण कर मनाया

Metro Plus