Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

क्रांतिकारियों के लम्बे संघर्ष के परिणामस्वरूप मिली आजादी: सविता चौधरी

महिला कांग्रेस के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में हुआ ध्वजारोहण
मैट्रो प्लस
पलवल, 27 जनवरी (नवीन गुप्ता/ देशपाल सोरोत ): महिला कांग्रेस के बैनर तले गणतंत्र दिवस समारोह हुडा सैैक्टर-2 स्थित महिला कांग्रेस पलवल की ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता चौधरी के संयोजन में बडी धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सविता चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत कर ध्वजारोहण किया जबकि कार्यक्रम का संचालन मलप्रीत डागर द्वारा किया गया। समारोह में काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।
इस मौके पर अपने संबोधन में राष्ट्र के सभी ज्ञात व अज्ञात शहीदों की शहादत को नमन करते हुए कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष सविता चौधरी ने कहा कि क्रांतिकारियों के लम्बे संघर्ष और शहीदों की शहादत के परिणाम स्वरूप ही हमें स्वतंत्रता प्राप्त हुई। वास्तविक अर्थों में देश को तब स्वतंत्रता मिली जब 26 जनवरी, 1950 को अपना संविधान लागू हुआ। उन्होंने कहा कि भारत की विश्व में पहचान स्थापित करने में स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी, लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल तथा पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी व राजीव गांधी की महत्ती भूमिका रही है। राष्ट्र के नव-निर्माण में इनके योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता ने अपने संबोधन में सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए आपसी प्रेम-प्यार व भाई-चारे की भावना को बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन शहीदों के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का दिन है। उन्होंने अपने संबोधन में कामना की कि जिस उत्साह के साथ आज हम सब मिलकर इस दिन को मना रहे हैं अगले साल और अधिक उत्साह के साथ इस दिन को मनाएं।
कार्यक्रम में हसनपुर की ब्लॉक अध्यक्ष वैशाली वशिष्ठ, हथीन की अध्यक्ष ऊमा गौतम, होडल की अध्यक्ष रूपा चौधरी, जिला महासचिव मुनेश शर्मा, अन्नू, रेणू, मीना, ऊमा, कमलेश आदि भी मुख्य रूप से मौजूद थी।

Related posts

लायन इंटरनेशनल की डिस्ट्रिक कांफ्रेंस 17 अप्रैल को: लायन आरके चिलाना बने नोमीनेशन कमेटी के को-चेयरमैन

Metro Plus

फरीदाबाद में धूमधाम से मनाया जाएगा जिलास्तरीय गीता जयंती समारोह: जितेंद्र यादव

Metro Plus

जन्म पंजीकरण में लापरवाही बरतने पर निजी अस्पतालों पर अब होगी सख्त कार्यवाही: DC

Metro Plus