Metro Plus News
एजुकेशनगुड़गांवदिल्लीफरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

पाईनवुड इंटरनेशनल बोर्डिंग स्कूल में आयोजित की गई सब-जूनियर बॉक्सिंग वूमैन चैंपियनशिप में तीन ने हासिल किए गोल्ड मेडल

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 13 फरवरी: फरीदाबाद डिस्ट्रिक्ट बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा सोहना रोड़ पावटा स्थित पाईनवुड इंटरनेशनल बोर्डिंग स्कूल में आज चौथी सब-जूनियर बॉक्सिंग वूमैन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस चैंपियनशिप में जिलेभर के 33 बच्चों ने भाग लिया। चैंपियनशिप में जीतने वाले बच्चों को 16 से 19 तारीख तक चलने वाले हरियाणा राज्य सब-जूनियर चैंपियनशिप के लिए रोहतक भेजा जाएगा। इस अवसर पर हरियाणा प्रोग्रेसेसिव स्कूल्ज कांफ्रेस (एचपीएससी) के प्रदेश अध्यक्ष एसएस गोंसाई मुख्य अतिथि तथा हरियाणा राज्य बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव राकेश ठाकरान विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद थे। चैंपियनशिप की अध्यक्षता शिक्षाविद् टी.एस. दलाल ने की। स्कूल के चेयरमैन ओ.पी.परमार तथा प्रधानाचार्य नरेन्द्र परमार ने आए हुए सभी अतिथिगणों का बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ.सुभाष श्योराण, नारायण डागर, भूपेन्द्र श्योराण, बी.डी.शर्मा, हेमचंद सरपंच, ब्लॉक समिति के चेयरमैन भारत भड़ाना, मो०अली आदि गणमान्य लोग भी विशेष तौर पर मौजूद थे।
इस अवसर पर एचपीएससी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस गोंसाई ने पढ़ाई के साथ-साथ खेलों की महता पर जोर देते हुए कहा कि अच्छा खेल खेलकर खिलाड़ी अपना तथा देश का नाम रोशन कर सकता है। इसलिए एक अच्छे खिलाड़ी को ईमानदारी से खेलते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय देना चाहिए।
इस दौरान स्कूल के चेयरमैन ओ.पी.परमार ने खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए एक लाख रूपये देने के घोषणा भी की।
इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य नरेन्द्र परमार ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में, वो तिफ्ल क्या गिरेगा जो घुटने के बल चले।
पाईनवुड इंटरनेशनल बोर्डिंग स्कूल में हुई इस चौथी सब-जूनियर बॉक्सिंग वूमैन चैंपियनशिप में विनी रंगा, प्राची तथा वामिनी भाकर ने गोल्ड मेडल जीता। इस चैंपियनशिप में कुल 15 लड़कियां रोहतक में 16 से 19 तारीख तक हरियाणा राज्य सब-जूनियर चैंपियनशिप के लिएचयनित हुई।

Related posts

DC यशपाल की अपील, कोरोना मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा थैरेपी कारगर साबित इसलिए ज्यादा से ज्यादा प्लाज्मा डोनेट करें।

Metro Plus

निगमायुक्त सोनल गोयल ने किया शहर का दौरा

Metro Plus

इस वजह से शुरू हुआ था कोर्ट में वकीलों का काला कोट पहनना

Metro Plus