Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

ओल्ड फरीदाबाद के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया मातृ-पितृ पूजन दिवस

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर/सोनिया पांचाल की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 14 फरवरी: ओल्ड फरीदाबाद के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मातृ-पितृ पूजन दिवस धूम-धाम से मनाया गया। इस मौके पर उद्योग मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि रहे। सभी छात्रों ने अपने माता-पिता की पूजा कर उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर विपुल गोयल ने कहा कि 14 फरवरी प्यार का दिन है और माता-पिता से प्यारा और गहरा कोई रिश्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि वैलेन्टाइन्स डे के नाम पर भारतीय संस्कृति से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने सभी छात्रों से अपने माता-पिता और गुरूजनों का आदर करने की अपील की। विपुल गोयल ने कहा की भारतीय संस्कृति को बचाए रखने के लिए मातृ-पितृ पूजन दिवस जैसे आयोजन बेहद अहम हैं। उन्होंने कहा कि अच्छी पढ़ाई के साथ छात्रों को नैतिक मूल्यों को भी साथ लेकर चलना होगा।
इस मौके पर उद्योग मंत्री द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्कूल का नाम रोशन करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में विपुल गोयल के अलावा नगर निगम के डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग, सामाजिक कार्यकर्ता गंगाशरण मिश्रा, नरेंद्र शर्मा, डॉ० राकेश गुप्ता, पूर्व डिप्टी डीओ डी सी चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी मनोज कौशिक, प्रिंसीपल संदेश सोलंकी और लोकेश त्यागी भी मौजूद रहे।

Related posts

विपुल गोयल ने गति-प्रगति रैली की सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया

Metro Plus

मंडियों में गेहूं-सरसों की खरीद पर पैनी नजर, MSP पर हर दाना खरीदा जाएगा: राजेश नागर

Metro Plus

वैष्णोदेवी मंदिर से गाजे-बाजे के साथ रवाना किए गए भगवान गणपति

Metro Plus