Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

वोट चोर-गद्दी छोड़ मामले में शैलजा गुट के कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, दिग्गज कांग्रेसी नहीं आए नजर!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad, 6 नवंबर: वोट चोर, गद्दी छोड़
मामले में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी द्वारा खुलासा करने के बाद लगातार देशभर में कांग्रेस पार्टी प्रदर्शन, कैंडल मार्च व मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंक रही है। इसी कड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के शैलजा गुट के कांग्रेसियों ने आज दूसरे दिन भी लगातार बीके चौक पर प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों में भारी गुस्सा देखा गया। इससे पहले कल कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च भी निकालकर रोष व्यक्त किया था।

बता दें कि इस प्रदर्शन में जहां लोकसभा चुनाव लड़ चुके चौ. महेन्द्र प्रताप सिंह, विधानसभा चुनाव लड़ चुके पूर्व विधायक नीरज शर्मा, लखन सिंगला, विजय प्रताप, रोहित नागर, पराग शर्मा, विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया, सुमित गौड़, करण दलाल, रोहित सिंगला आदि कांग्रेस के दिग्गज नेता नजर नहीं आए, वहीं शैलजा गुट के अलावा बाकी गुट के कांग्रेसी इस प्रदर्शन में नदारद दिखे। कुल मिलाकर इस प्रदर्शन में 50 कांग्रेसी भी एकत्रित नहीं हो पाए।

प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा में तो जनता ने कांग्रेस की सरकार ही बनाई थी मगर भारतीय जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ सांठगांठ करके हरियाणा में सत्ता हथिया ली। यह वोट चोरी नहीं बल्कि वोटों में डकैती की है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नहीं बल्कि ब्राजील जनता पार्टी बन गई है। पहले चुनाव आयोग निष्पक्ष कार्य करता था और ईमानदारी से वोटिंग करवाता था, मगर आज चुनाव आयोग केवल भाजपा के दवाब में कार्य कर रहा है जिसका खामियाजा पूरे देश की जनता भुगत रही है, क्योंकि जनता वोट तो अपने लोकप्रिय उम्मीदवार को देती है मगर भाजपा उसे चोरी करके वहां अपनी सरकार बना लेती है, इसलिए यह चोरी नहीं बल्कि सरासर डकैती है। इसको लेकर कांग्रेस अब चुप नहीं बैठेगी।

कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा की सरकार संवैधानिक संस्थाओं का जमकर दुरूपयोग कर रही है। जनता भाजपा की असलियत जान चुकी है, आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी। कांग्रेस हर मुद्दे पर भाजपा को उखाड़ फैंकने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। जनहित की लड़ाई को लेकर कांग्रेस हर तरह से तैयार है।

इस अवसर पर प्रेस नोट के मुताबिक प्रदेश प्रवक्ता योगेश ढींगड़ा, गौरव ढींगड़ा, अशोक रावल, विनोद कौशिक, संजीव चौधरी एडवोकेट, डॉ. पराग गौतम, चुन्नू राजपूत, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, डॉ. सौरभ शर्मा, सुमित भाटिया, इकबाल कुरैशी, संजय सोलंकी, वेदप्रकाश यादव, वेदराम शर्मा, एनके शर्मा, जवाहर ठाकुर, प्रेम यादव, विकास फागना, सुनीता फागना, पम्मी मान, नसीमा शेख, रमेश कौशिक, योगेश तंवर, शाहबुद्दीन, जुबैर खान, रियाज खान, महेश बैंसला, राजेन्द्र चौहान, अर्जुन सैनी, जुल्फीकार, देव वशिष्ठ, प्रवीन शर्मा, सुरेश बेनीवाल, नवाब रजा, राजकुमार यादव, सोनू चौधरी, राहुल नागर, नरेश गोयल, दीपक शर्मा, राजा सैनी, मोहसिन आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Related posts

MLA बना तो बडख़ल झील भरकर फिर लौटाऊंगा शहर की रौनक: विजय प्रताप

Metro Plus

CM Flying ने किया गाडिय़ों के फर्जी रजिस्ट्रेशन कराने का खुलासा, FIR दर्ज।

Metro Plus

राष्ट्रीय ग्रामीण जुड़ो प्रतियोगिता में एफएमएस स्कूल का शानदार प्रदर्शन

Metro Plus