Metro Plus News
फरीदाबाद

विकास कालिया बने एनयूजे आई फरीदाबाद के अध्यक्ष

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद । वरिष्ठ पत्रकार विकास कालिया को पत्रकारों की राष्ट्रीय संस्था नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस (इंडिया) हरियाणा की जिला फरीदाबाद इकाई का अध्यक्ष चुना गया है। रविवार को संस्था की एक बैठक होटल मैगपाई में आयोजित हुई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश महासचिव सौरभ भारद्वाज ने भी हिस्सा लिया। प्रदेश महासचिव सौरभ भारद्वाज ने विकास कालिया के सर्वसम्मति से इस पद पर चयन की घोषणा की। जबकि दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार सुधीर बैंसला को महासचिव चुना गया।

कार्यक्रम का मंच संचालन वरिष्ठ पत्रकार नेत्रपाल शर्मा ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अनूप चौधरी, जे बी शर्मा, राकेश देव, सुरेश गौतम, राकेश कश्यप, रघुवीर सिंह , के एस शास्त्री, सविता शास्त्री, के एल गौतम, धर्मेंद्र यादव, हर्ष मीरा भाटिया, मनोज भारद्वाज, राधिका, सनी दत्ता, राशिद खान, अमित कनौजिया आदि भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार जे बी शर्मा को संस्था का संरक्षक नियुक्त किया गया।

विकास कालिया ने नासिक में मराठी समाचारपत्र देशदूत में दो साल सेवाएं देने के बाद वर्ष 2000 में फरीदाबाद में टाइम्स ऑफ इंडिया जॉइन कर लिया और वहां 12 साल काम करने के बाद पिछले 5 सालों से ऑल इंडिया रेडियो में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने आकाशवाणी संवाददाताओं के अंशकालिक पदनाम को खत्म करके उन्हें सम्मान दिलाने के लिए भी काम किया है। सुधीर बैसला पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 1996 में आए थे। पत्रकारिता करते हुए आगे की पढ़ाई पूरी की। अब वे एमए हैं। दैनिक जागरण में करीब 18 साल तक सेवा दी। अब दैनिक भास्कर में कार्यरत है। कृषि क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है। इसके अलावा क्राइम, कोर्ट, पर्यावरण, रेलवे बीट के अलावा सामाजिक मुद्दों पर विशेष स्टोरी भी की है।

Related posts

Vidyasagar School की रितिका यादव ने खेलो इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड जीत स्कूल का नाम रोशन किया।

Metro Plus

134ए के तहत गरीब बच्चों के दाखिलों का शेड्यूल जारी, 25 फरवरी से 20 मार्च तक भरे Online Form

Metro Plus

Delhi Scholars International School द्वारा धूमधाम से मनाया गया Annual Function

Metro Plus