Metro Plus News
फरीदाबाद

महादेव मन्दिर सैक्टर 8 के प्रधान बने समाज सेवी तिलकराज शर्मा

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 3 नवम्बर:
महादेव मन्दिर सेवा समिति में वार्षिक चुनाव हुए जिसमें सबकी सहमती से समाजसेवी व पूर्व प्रधान तिलकराज शर्मा को प्रधान चुन लिया गया। उनको सर्व समिति से प्रधान चुनने में मन्दिर कमेटी और महिला कीर्तन मंडली ने अपनी अपनी सहमति जताई और पूर्व प्रधान दीपक छाबड़ा ने अपना नाम वापिस लेते हुए तिलकराज शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा जिसमें सभी ने सहमति जताई ।
नव नियुक्त प्रधान तिलकराज शर्मा ने प्रधान चुनने पर सबका धन्यवाद करते हुए कहा कि एक वर्ष पुर्व भी मैं मन्दिर कमेटी का प्रधान रहा था और आप लोगों ने एकबार फिर से मुझको मन्दिर की सेवा का मौका देकर जो विश्वास मुझमे जताया है मैं शत-प्रतिशत उस पर खरा उतरने की कोशिश करूगां ।

Related posts

अब शहर की सड़कों पर नहीं दिखेंगे बेसहारा पशु! जाने क्या करने जा रहा है निगम?

Metro Plus

भाजपा ने लौटाया शहर का खोया गौरव: गुर्जर

Metro Plus

प्रत्येक व्यक्ति को मिल रहा है प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus