Metro Plus News
फरीदाबादरोटरीहरियाणा

ईनर व्हील क्लब की सदस्यों ने मानसिक रूप से विक्षिप्त बच्चों के साथ बांटी खुशी

मैट्रो प्लस से ऋचा गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 22 अप्रैल: ईनर व्हील क्लब (आईडब्ल्यूसी) ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाऊन की सदस्यों द्वारा मानसिक रूप से विक्षिप्त बच्चों के लिए चलाए जा रहे आकृति नामक सैंटर का दौरा कर उनको खाने-पीने का सामान वितरित किया गया। आईडब्ल्यूसी की सदस्यों द्वारा इस अवसर पर वहां बच्चों को एक सिलाई मशीन, कलरिंग बुक्स तथा मोम के रंग भी दिए ताकि वो उनसे अपनी प्रतिभा को ओर ज्यादा निखार कर अपने जीवन में रंग भर सकें। सैंटर में पढ़ रहे बच्चों ने इस अवसर पर आईडब्ल्यूसी की सदस्यों के समक्ष गाने गाए तथा कविता सुनाकर अपनी खुशी का इजहार कर अतिथिगणों का मन मोह लिया। आईडब्ल्यूसी की इस टीम में ईनर व्हील क्लब (आईडब्ल्यूसी) ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाऊन की प्रधान पुनीता गुप्ता, प्रेजिडेंट इलेक्ट नेन्सी बब्बर, सरोज जैन, मंजू सर्राफ, मीनाक्षी जैन, रश्मि अग्रवाल तथा शालू शर्मा विशेष तौर पर शामिल थे।
सैक्टर-3 में तिगांव रोड़ पर स्थित बिशम्भर पैलेस में चलाए जा रहे इस आकृति नामक इस सैंटर के अवलोकन में इन महिला सदस्यों ने देखा कि किस प्रकार इन मानसिक रूप से विक्षिप्त बच्चों बड़े सुंदर तरीके से अपने हुनर का प्रदर्शन कर अपने हाथों से शगुन के रंग-बिरंगे लिफाफे, बंधनवार, डायरी, फाईल फोल्डर, वॉल हेंगिग, सजावटी दीये व मोमबती तथा पेपर बेग्स आदि ओर भी कई आकर्षक सामान बनाए हुए थे जिनकी खरीददारी भी इन महिला सदस्यों ने की। इनकी कलाकृतियों देखकर लग रहा था कि ये बच्चें यहां रहकर अच्छी तरह अपनी प्रतिभा को उजागर कर रहे हैं।
आकृति की संचालिका मनि अग्रवाल ने मैट्रो प्लस को बताया कि उनका यह सैंटर सन 2003 से यहां चल रहा है जिसमें फिलहाल 25 बच्चें हैं।
ईनर व्हील क्लब (आईडब्ल्यूसी) ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाऊन द्वारा जिस प्रकार से क्लब की प्रधान पुनिता गुप्ता के नेतृत्व में मंदबुद्वि बच्चों व मानसिक रूप से विक्षिप्त बच्चों के लिए काम किया जा रहा है, वह वास्तव में काबिलेतारिफ है, जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। इससे पहले ईनरव्हील क्लब की सदस्यों ने सैक्टर-15 स्थित आर्य कन्या सदन में रह रही अनाथ व निराश्रित बच्चियों को वेलेंटाइन-डे के अवसर पर 14 फरवरी को उनके साथ वेलेंटाइन-डे मनाया था ताकि उनके चेहरों पर खुशी आ सके। 

 

 

Related posts

Rotary Club NIT व रोटरी क्लब नेक्सट ने अप्रैल फूल को कैसे बनाया अप्रैल कूल? देखें!

Metro Plus

Dr. Anil Goyal को नेशनल IMA राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया

Metro Plus

सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मिलाप स्मृति भवन का 48वां वार्षिकोत्सव 25 मई को धूमधाम से मनाया जाएगा: डॉ० राजेश भाटिया

Metro Plus