Metro Plus News
फरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

सिंगर रोनक ने पंजाबी गीत सोणेया वे माहिया को किया रिलीज

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता/देशपाल सौरोत की रिपोर्ट
पलवल, 2 मई: इंसान अगर कुछ करने की ठान ले तो दुनिया में कोई कार्य मुश्किल नहीं। बस इसके लिए कडे संघर्ष व सच्ची लग्र होनी चाहिए। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है निकट के गांव फतेहपुर बिल्लोच निवासी सिंगर रोनक सिंह ने। रोनक ने अपने जनून व कार्य के प्रति सच्ची निष्ठा को रखते हुए कडा संघर्ष करके गायकी के क्षेत्र में कदम रखा और आज वह गायकी के क्षेत्र में हरियाणा के उभरते हुए सितारे हैं। वह इन दिनों गायकी के क्षेत्र में छाये हुए हैं तथा युवाओं की जुबान पर उनके गीत हैं। आज रोनक सिंह युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत बन गए हैं तथा रोनक ने गांव का नाम पूरे हरियाणा में रोशन कर दिया है। इसी कड़ी में रोनक सिंह ने अपने नए पंजाबी गीत सोणेया वे माहिया, सोणेया वे माहिया-गल दिल दी तू सुनजा, सोणेया वे माहिया को रिलीज कर दिया। यह गीत वी वल्र्ड वाईड पर रिलीज किया गया है तथा इस गीत के लेखक व सिंगर स्वयं रोनक सिंह हैं जबकि रैपर कप्पू फीचर कर रहे हैं। आज यहां इस नए गीत के पोस्टर को दोनों कालाकारों ने रिलीज किया। प्रसिद्व गायक रोनक सिंह ने कुछ समय पहले म्यूजिक इंडस्ट्री में प्रपोज नामक गीत लिखा व गाया था। इस गीत के बोल प्यार में तैनू करदां हां बस तैनू ही मैं पौंदा हां- एक तेरे प्यार लई मैं रोज दुआवां करदां हां को लोगो ने खूब पसंद किया था।
रौनक ने पत्रकरों को बताया कि यह गीत काफी समय तक टॉप टैन की सूची में शामिल रहा था तथा इस गीत को इंटरनेट पर 10 लाख से भी अधिक लोग देख चुके हैं। वह बताते हैं कि सिंगिंग का शौक उन्हें बचपन से ही रहा है और धीरे-धीरे उनका यह शौक एक जनून में बदल गया। उनकी इस म्यूजिकल जर्नी में उनके पिता राजेन्द्र सिंह व माता मितलेश ने उनका भरपूर साथ दिया और खूब प्रोत्साहित किया। इस कार्य में उनके घनिष्ठ मित्र देवेन्द्र ने भी अहम भूमिका अदा की। आज रोनक सिंह युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत बन गए हैं। रोनक सिंह ने उम्मीद जताई है कि लोग उनके इस नए गीत को भी खूब पसंद करेंगे। उन्होंने बताया कि उनका यह गीत देशी बॉक्स म्यूजिक कंपनी की ओर से यू टयूब, हंगामा चैनल, आई टयून्स, एमोजोन, सांवन गूगल व स्पोर्टी आदि चैनलों पर देखा जा सकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि जीवन में चुनौती आती हैं लेकिन कोई भी चुनौती ऐसी नहीं की उसका हल नहीं निकाला जा सके। अगर इंसान कडी मेहनत करे तो अपने लक्ष्य को पाया जा सकता है।

Related posts

महाराजा अग्रसेन विवाह समिति द्वारा 23वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन 28-29 अक्टूबर को

Metro Plus

Delhi Scholars इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में परचम लहराया

Metro Plus

Rotary Club of Faridabad Aravalli organized fruit tree plantation

Metro Plus