Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

मेयर सुमन बाला ने सफाई कर्मचारियों के लिए हाजरी शेड का किया उद्वघाटन

मैट्रो प्लस से महेश गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 20 मई: मेयर सुमन बाला ने सफाई कर्मचारियों के लिए वार्ड न: 30 और 38 में हाजरी शेड का उद्वघाटन नारियल फोड़कर किया। इस मौके पर मेयर सुमन बाला का निगम कर्मचारियों ने बुक्के देकर स्वागत किया। वहीं मेयर सुमन बाला ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा की माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के स्वच्छ भारत अभियान के सपने को सच करने के लिए नगर-निगम के सभी कर्मचारी दिन-रात कड़ी मेहनत करते है। जिसके फल स्वरूप हाल ही में फरीदाबाद को स्वछता के लिए केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू द्वारा सम्मानित किया गया था। हालांकि फरीदाबाद से यह सामान उन्हें दिया गया था लेकिन सही मायने में इस सम्मान के असली हकदार अकेली वह नहीं बल्कि फरीदाबाद के तमाम सफाई कर्मचारी है जो दिन-रात अपना काम सही से कर रहे है। मेयर ने कहा की निगम कर्मचारियों को काम करने के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसके लिए आज वार्ड न: 30 और 38 में हाजरी शेड का निर्माण किया गया है। जहां कर्मचारियों को भोजन, पानी, टॉयलेट आदि सुविधाओं को उपलब्ध करवाया जाएगा।
इस मौके पर नगर-निगम कमिश्नर सोनल गोयल, डी आर भास्कर, पार्षद सुभाष आहूजा, पार्षद उमा सैनी, पार्षद दीपक चौधरी, राकेश गुर्जर, पार्षद बुद्धा सैनी, कर्मचारी संघ के प्रधान बलबीर सिंह, नन्द धकोलिया, नानक चंद खेरालिया, बल्लु प्रधान, किशन चंडालिया, मुकेश, राजपाल, महेश, राजबीर, जय सिंह, विरेंद्र भंडारी, माया, कमलेश, ज्ञानो, ममता, शकुंतला मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

Related posts

जाट समाज ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

Metro Plus

हरियाणा में चल रहे हैं चार हजार फर्जी स्कूल, सरकार कर रही है हाईकोर्ट को गुमराह

Metro Plus

फरीदाबाद में बनने जा रहा विश्व स्तर का इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर: CM नायब सिंह सैनी

Metro Plus