Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

मार्डन कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 22 मई: मार्डन कान्वेंट स्कूल सैक्टर-46 के छात्रों ने एक बार फिर से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। स्कूल की छात्रा आकांक्षा ने 81 प्रतिशत अंक लेकर जहां स्कूल का नाम रोशन किया है वहीं प्रीति, सोनिया, स्वेता तथा नितिन ने भी बेहतरीन अंक लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।
स्कूल की मैनेजिंग डॉयरेक्टर सपना मिश्रा ने इन प्रतिभाशाली बच्चों को मुबारकबाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। वहीं स्थानीय नगर निगम पार्षद हेमा चौधरी ने इन बच्चों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया है।
स्कूल की प्रिंसीपल मंजू अपर्णा शर्मा ने बताया कि उनके स्कूल में हरियाणा बोर्ड का 12वीं कक्षा का यह पहला बैच था जिसमें से इन बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देकर अपन व स्कूल का नाम रोशन किया है।

Related posts

एडवोकेट शेखर आनंद की बहस का असर, ईश डूरेजा हुआ सलाखों से बाहर! जानें क्या है माजरा?

Metro Plus

Kundan Green Valley में दुर्गा अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

Metro Plus

जिले में अवैध खनन करने वालों पर होगी अब सख्त कार्यवाही: साहिल गुप्ता

Metro Plus