Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

फौगाट स्कूल के तीरंदाज यश वैष्णव ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता स्वर्ण मैडल

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 22 मई: राजस्थान के अजमेर में स्थित करणी शूटिंग अकादमी में चौथी सम्राट पृथ्वीराज चौहान शूटिंग एवं आर्चरी ओपन चैंपियनशिप-2017 का आयोजन किया गया। 16 से 20 मई तक आयोजित हुई इस पांच दिवसीय चैंपियनशिप मे विभिन्न वर्गों के 400 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस चैंपियनशिप में फौगाट पब्लिक स्कूल सैक्टर-57 के छात्र यश वैष्णव ने 30 मीटर, 50 मीटर एवं 60 मीटर की दूरी में रिकर्व राउंड में प्रथम स्थान हासिल किया। इस गोल्डन बॉय के फरीदाबाद आगमन पर स्कूल में एक सादे समारोह का आयोजन किया गया जिसमें खिलाड़ी को फूल -मालाओं से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर फौगाट स्कूल के निदेशक सतीश फौगाट ने कहा कि लक्ष्य का भेदन एकाग्रता, एतल्लीनता तथा एक ही बिंदु पर ध्यान केंद्रित करने से ही संभव है। सभी स्टॉफ व स्कूल विद्यार्थियों ने विजेता तीरंदाज को बधाई दी उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में यह खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलकर स्कूल, समाज व देश का नाम रोशन करेगा। उन्होंने कहा कि खेल हममें सकारात्मक दिशा प्रदान करके जीने का जज्बा पैदा करते हैं।
इस मौके पर उन्होंने बताया की खेल जीवन के विकास में अहम् भूमिका निभाते हैं। फौगाट संस्थान विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास में कोई भी कसर नहीं छोड़ेगी।
इस मौके पर चेयरमैन रणबीर सिंह, निकेता सिंह, गोविन्द सिंह, विकास सोलंकी, दीपचंद डागर, कमलेश शर्मा, निर्मल, रुचिका, सुमन चोपड़ा, रेनू माथुर, ऋतू चौधरी, संगीता रावत, पूनम श्रीवास्तव, हेमलता सैनी, उषा सिंह आदि मौजूद थे।

Related posts

कोरोना को मध्यनजर रखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रतिदिन डोर टू डोर सर्वे का कार्य कर रही हैं: यशपाल यादव

Metro Plus

नाबार्ड के डीडीएम निर्मल कुमार ने किया स्टालों का दौरा

Metro Plus

DLF के चेयरमैन के.पी. सिंह हो सकते है गिरफ्तार!

Metro Plus