Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

मॉडर्न विद्या मंदिर के अरूण पांडे ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 22 मई: मॉडर्न विद्या मंदिर सीनियर सैकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा का परिणाम सराहनीय रहा। स्कूल के छात्र अरूण पांडे ने नॉन मेडिकल में 500 में से 467 अंक प्राप्त कर फरीदाबाद जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधक टी.एस. ने बताया कि 12वीं कक्षा के 4 बच्चों ने मैरिट प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।
स्कूल के होनहार छात्रों द्वारा अंग्रेजी में 93 अंक, गणित में 92 अंक, फिजीक्स में 96 अंक, कैमिस्ट्री में 96 अंक, हिन्दी में 91 अंक तथा इसी तरह एकाउंटस में 91, बिजनेस में 86 और इकनामिक्स में 85 अधिकतम अंक प्राप्त करके विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता और स्कूल का नाम रोशन किया।
इतने अच्छे परिणाम को देखकर स्कूल प्रबंधक टी.एस. दलाल ने अपने कर्मठ स्टॉफ , मुख्याध्यापिका व स्कूल में पढऩे वाले विद्यार्थियों के माता-पिता की भूरी-भूरी प्रंशसा करते हुए कहा कि उनके सहयोग से अरूण पांडे ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया और सभी विषयों में अच्छे परिणाम प्राप्त किए।
इस मौके पर टी.एस.दलाल ने विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढऩे की प्ररेणा देते हुए कहा कि उन्हें भी कठिन मेहनत करके इससे भी अच्छे परिणाम लाने की कोशिश करनी होगी।

Related posts

नवीन चौधरी बने फ्रैंडस रैजीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान

Metro Plus

Rotary Club और विद्यासागर स्कूल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मिलकर उठाएंगे कदम!

Metro Plus

ईनर व्हील क्लब ने छात्राओं के लिए लगवाई वेनडिंग मशीन ऑफ सेनेटरी नेपकिन

Metro Plus