Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

अधिकारिक पृष्ठभूमि के आयुष सिन्हा ने संभाला फरीदाबाद के जिला उपायुक्त का कार्यभार

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad, 2 दिसंबर:
हरियाणा कैडर के 2018 बैच के IAS अधिकारी आयुष सिन्हा द्वारा आज फरीदाबाद के उपायुक्त के रूप में कार्यभार ग्रहण किया गया। उन्होंने विक्रम सिंह की जगह ली। मिनी सचिवालय पहुंचने पर पुलिस विभाग की बटालियन द्वारा उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। वहीं विक्रम सिंह यादव और जिला सूचना एवं जन-सम्पर्क अधिकारी DIPTRO मूर्ति दलाल ने नव-नियुक्त जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा को पुष्पगुछ भेंटकर उनका स्वागत किया।

बता दें कि इससे पूर्व आयुष सिन्हा मानेसर नगर निगम MCM के आयुक्त के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। और इससे पहले वह यमुनानगर में बतौर अतिरिक्त उपायुक्त और अन्य पदों पर कार्यरत रहे हैं।

गौरतलब रहे कि आयुष सिन्हा ने 2018 की सिविल सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय 7वीं रैंक प्राप्त की थी। शिमला में जन्मे और पले-बढ़े श्री सिन्हा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा वहीं से पूरी की। इसके पश्चात उन्होंने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस गोवा से केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक तथा बायोलॉजिकल साइंस में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की।

जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा एक ऐसी पारिवारिक पृष्ठभूमि से आते हैं, जहां सार्वजनिक सेवाएं, प्रशासनिक प्रतिबद्वता और संस्थागत मूल्यों की सुदृढ़ परंपरा रही है। उनके दादा बिहार कैडर में वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी रहे, जिन्होंने अपने कार्यकाल में उत्कृष्ट प्रशासनिक योगदान दिया। उनके पिता प्रदीप कुमार सिन्हा, एडिशनल प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर के पद से सेवानिवृत्त हुए और लंबे समय तक जनसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहे। उनकी माता प्रो० अलका वर्मा, शिमला स्थित प्रतिष्ठित सेंट बीड्स कॉलेज में अर्थशास्त्र विभाग में एसोसिएट प्रो० के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान करती रही हैं तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे चुकी हैं।

इसके अतिरिक्त श्री सिन्हा की धर्मपत्नी हिमाद्री कौशिक हरियाणा कैडर की 2019 बैच की IPS अधिकारी हैं और वर्तमान में पुलिस सेवा में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं।

Related posts

सरकार एडिड कालेजों के स्टॉफ को जल्दी टेकओवर करे: राजबीर

Metro Plus

Kundan GreeN Vally स्कूल ने जारी किया कुंदन ग्लोबल स्कूल का वार्षिक कैलेंडर

Metro Plus

DLF Industrial Area to become World Class – thanks to Industry Minister Sh. Vipul Goel

Metro Plus