Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

शिविर में 202 मरीजों ने अपने स्वास्थ्य की जांच निशुल्क कराई

मैट्रो प्लस से मोहित गुप्ता की रिर्पोट
फरीदाबाद, 26 जून: मानव जनहित एकता परिषद की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भोजपुरी अवधी समाज डबुआ कॉलोनी फरीदाबाद में किया गया। जिसमें सुधा रस्तोगी अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा जांच की गई। आयोजक सचिन तंवर ने कहा कि ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाना चाहिए ताकि निम्न वर्ग के लोगों को फायदा पहुंच सके। उन्होंने बताया कि शिविर में 202 मरीजों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।
इस अवसर पर शिविर को सफल बनाने में संजीव कुशवाहा, संजीव तंवर, मनीष शर्मा, किशनजीत ढंग, मंजीत सिंह आदि का योगदान रहा। शिविर में मुख्य रूप से मेयर सुमन बाला, विधायक नागेन्द्र भड़ाना, पार्षद मनवीर भड़ाना, बीजेपी जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा, राकेश खटाना, सुरेन्द्र शर्मा बब्ली, प्रवेश मलिक, राकेश रक्कू, कमल गुलाटी, नवीन सैनी, राजू बजाज, आराधना शर्मा, संतोष शर्मा, सुनील सिंह, प्रदीप गुता, अमन अग्रवाल, झम्मन शर्मा, अमरजीत रंधावा, उदयवीर नागर, कमलेश मौर्य, उमेश कुण्डू, सचिन तोमर आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। शिविर में मुख्य भोजपुरी अवधी समाज का विशेष योगदान रहा।

 

Related posts

स्वाधीनता की लड़ाई में प्राण न्यौछावर करने वाले शुरवीरों की शहादत को हमेशा याद रखा जायेगा: पंकज सेतिया।

Metro Plus

फरीदाबाद के लोगों को अब प्लेटलेट्स के लिए प्राईवेट अस्पतालों में नहीं करना होगा मोटा भुगतान! जानें क्यों?

Metro Plus

स्वच्छता अभियान के तहत पार्कों में लगे ओपन जिम की मशीनों को ठीक करवाने का काम किया जा रहा है: निगमायुक्त

Metro Plus