Metro Plus News
फरीदाबादरोटरीहरियाणा

रोटरी क्लब एनआईटी ने मवई के सरकारी प्राथमिक स्कूल में लगाए फलदार पौधे

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 21 जुलाई: रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद एनआईटी ने मवई स्थित सरकारी प्राथमिक स्कूल में फलदार पौधे लगाए तथा बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। इस दौरान आम, जामुन, बेल और बेर आदि विभिन्न 65 तरह के फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। क्लब के प्रधान संजय जुनेजा की अगुवाई में ये पौधे लगाए गए।
इस पौधरोपण कार्यक्रम पर डीजीई विनय भाटिया ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही नहीं बल्कि इन नए पौधों की समुचित देखभाल करना भी जरूरी है। वहीं क्लब के प्रधान श्री जुनेजा ने कहा कि रोटरी क्लब एनआईटी का लक्ष्य इस सीजन में 1000 से अधिक पौधे लगाना है जोकि 15 अगस्त तक पूरा हो जाएगा।
इस मौके पर क्लब के सचिव विवेक सूद, सागर जुनेजा, तरुण जुनेजा, बिपिन मेहंदीरत्ता, जितेंद्र गोयल, गुरनाम सिंह, डीपी सिंह, पीएल जुनेजा, अनिल मग्गू आदि मौजूद थे।

 

 

Related posts

लघु उद्योग भारती के शिष्टमंडल ने डीसी का स्वागत किया

Metro Plus

FPSC की वाद-विवाद प्रतियोगिता में रावल स्कूल ने बाजी मारी।

Metro Plus

पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस डेलीगेट लखन कुमार सिंगला ने आंदोलनरत कर्मचारियों को दिया समर्थन

Metro Plus