Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Dynasty International स्कूल में 47 विद्यार्थियों ने लिया चौपाई-श्लोक गायन प्रतियोगिता में भाग

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad News, 10 अगस्त: जन कल्याण संस्था द्वारा आयोजित श्री रामचरितमानस चौपाई एवं श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक गायन प्रतियोगिता 2026-27 की निरंतरता में डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल में विद्यालय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन फाउंडर प्रेसिडेंट एस.सी. गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया।

संस्था के फाउंडर प्रधान एस.सी. गुप्ता तथा रविन्द्र कुमार मनचंदा, लक्ष्मण शर्मा एवं जेपी शर्मा की उपस्थिति में इस प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 47 विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी। एस.सी. गुप्ता पिछले चौतीस वर्षों से श्री रामचरितमानस चौपाई एवं श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक गायन प्रतियोगिता का फरीदाबाद एवं पलवल के विद्यालयों में आयोजन करवा रहे हैं। इस वर्ष की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ स्कॉलर्स प्राइड विद्यालय से आरम्भ किया गया था उसी कड़ी में डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल जिस में श्रीरामचरितमानस चौपाई गायन में 28 विद्यार्थियों तथा श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक उच्चारण में 19 विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की है।

प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी देते हुए रविन्द्र कुमार मनचंदा ने बताया कि श्रीरामचरितमानस चौपाई गायन में अनिका को ग्रुप द्वितीय, नायरा को ग्रुप तृतीय एवं सुकृति को ग्रुप चतुर्थ में प्रथम घोषित किया गया। श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक उच्चारण मे लविक को ग्रुप द्वितीय, सानवी को ग्रुप तृतीय में तथा मरालिका को ग्रुप चतुर्थ में प्रथम घोषित किया गया।

विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी को जोनल प्रतियोगिता में प्रतिभागिता का अवसर प्राप्त होगा। विद्यालय में द्वितीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को विद्यालय में ही जनकल्याण संस्था द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के माध्यम से जन कल्याण संस्था विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष रूप से हिन्दू एवं सनातन संस्कृति से जुडऩे का अवसर प्रदान कर रही है।

मनचंदा ने कहा कि इस प्रतियोगिता से युवा पीढ़ी को सनातन ग्रंथों के विषय में ज्ञान उपार्जन, पढऩे एवं समझने का भी अवसर मिल रहा हैं। मनचंदा ने कहा कि एस.सी. गुप्ता लंबे समय से निरंतर प्रयासरत हैं कि युवा पीढ़ी एवं हम सभी श्रीरामचरितमानस में मर्यादापुरूषोतम भगवान राम द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चले एवं श्री मद्भागवतगीता में योगीराज भगवान कृष्ण द्वारा बताए गए कर्म पर विश्वास करने के सिद्धांत पर निरंतर अग्रसर रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जनकल्याण संस्था ने विद्यालय प्राचार्य नितिन वर्मा, कार्यक्रम संयोजिका गौरी कौशिक, योगेन्द्र, नयना, संगीतज्ञ विकास एवं हरीश का सुंदर व्यवस्था एवं संयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।

Related posts

70 से लेकर 80 परसेंट वाले छात्र और छात्राएं क्यों खा रहे हैं एडमिशन के लिए दर-दर ठोकरें? देखें!

Metro Plus

विधायक सीमा त्रिखा ने की छात्राओं से परीक्षा पर चर्चा

Metro Plus

मवई गांव को मिली विकास की सौगात, मंत्री राजेश नागर ने 3.73 करोड़ के कार्यों का किया शुभारंभ

Metro Plus