Metro Plus News
फरीदाबाद

भारत विकास परिषद संस्कार शाखा ने धूमधाम से मनाया तीज का त्यौहार

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 27 जुलाई: भारत विकास परिषद संस्कार शाखा द्वारा तीज का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में शाखा की महिलाओं ने सज-धज कर नाच-गाने और सावन के गानों से अपने-अपने कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद संस्कार शाखा के नए प्रधान अनिल गर्ग ने अपने पदाधिकारियों के साथ प्रधान पद की शपथ ग्रहण की जबकि सचिव के तौर पर प्रदीप टिबड़ेवाल, कोषाध्यक्ष अजय मल्होत्रा तथा संगठन सचिव के तौर पर पूर्व प्रधान संजीव शर्मा ने शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर इन पदाधिकारियों की धर्मपत्नी भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी थी। कार्यक्रम में शाखा के संरक्षक अमर बंसल छाडिय़ा, महेन्द्र सर्राफ व संदीप मित्तल आदि वरिष्ठ लोगों की उपस्थिति गरिमामयी रही।
इस अवसर पर नए प्रधान अनिल गर्ग ने कहा कि तीज पर्व हरियाली का प्रतीक है। भारत में हरियाली तीज का त्योहार, सुहागिनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

 

Related posts

Fogaat School के वार्षिकोत्सव PARVAAZ-2017 में स्कूली छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया

Metro Plus

रोटरी क्लब ग्रेस ने मूक एवं बघिर बच्चों के लिए की स्मार्ट क्लॉस तैयार

Metro Plus

शहर में ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लेने के लिए हाईवे पर पहुंचे DCP ट्रैफिक!

Metro Plus