Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

फरीदाबाद के चहुमुखी विकास पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का जोर!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 12 अप्रैल:
सैक्टर-16ए स्थित मैगपाई रिसॉर्ट में भारत सेवा प्रतिष्ठान द्वारा एक महत्वपूर्ण परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस परिचर्चा का उद्वेश्य फरीदाबाद के समग्र विकास को लेकर संवाद स्थापित करना था।

कार्यक्रम में फरीदाबाद की मेयर प्रवीण बत्रा जोशी, भारत सेवा प्रतिष्ठान के चेयरमैन कृष्ण सिंघल, अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सचिव दीपक ठुकराल, कोषाध्यक्ष चुन्नीलाल गर्ग सहित संस्था के पदाधिकारी और विभिन्न संगठनों व प्रशासन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान शहर से जुड़े प्रमुख मुद्दों जैसे सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन, बिजली व्यवस्था, स्वच्छता, सड़क विकास, पर्यावरण संरक्षण और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने उपस्थित जनसमूह से प्राप्त सुझावों को गंभीरता से सुना और इन पर सरकार की ओर से हो रही कार्यवाहियों की जानकारी साझा की।

इस मौके पर विपुल गोयल ने कहा कि भारत सेवा प्रतिष्ठान द्वारा इस प्रकार की परिचर्चा का आयोजन एक बेहद सार्थक प्रयास है। यह न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करता है, बल्कि प्रशासन और समाज के बीच सीधा संवाद स्थापित कर फरीदाबाद के विकास में एक सकारात्मक भूमिका निभाता है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता से प्राप्त सुझावों को संबंधित विभागों तक पहुंचाया जाएगा और उन पर शीघ्र कार्यवाही की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि वर्तमान में शहर में कई परियोजनाएं प्रगति पर हैं और भविष्य की योजनाओं के लिए यह संवाद मंच एक प्रभावी माध्यम बन सकता है।

इस अवसर पर मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने भी बैठक में विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी साझा की और नागरिकों की समस्याओं को सुना। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निगम प्रशासन जनहित से जुड़े कार्यों में पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा है।

इस आयोजन के माध्यम से भारत सेवा प्रतिष्ठान ने न केवल शहर के विकास को लेकर गंभीरता दिखाई, बल्कि एक मजबूत नागरिक-प्रशासनिक साझेदारी का उदाहरण भी प्रस्तुत किया। बैठक में उत्साह और भागीदारी बताता है कि फरीदाबाद के नागरिक अपने शहर को एक विकसित और उत्कृष्ट नगर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related posts

सीमा त्रिखा ने 7 लाख लीटर क्षमता वाले वाटर ओवर हैड टैंक का शुभारंभ किया

Metro Plus

भाजपा नेता जगदीश भाटिया ने फिर खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, स्टेडियम को तहसील बनाना बताया सरकार का तुगलकी फरमान

Metro Plus

विकास चौधरी हत्याकांड का खुलासा: कौशल की पत्नी रोशनी और नौकर नरेश उर्फ चांद गिरफ्तार, हत्यारे फरार

Metro Plus