Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबादहरियाणा

पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने पौधारोपंण कर पेड-पौधों को सुरक्षित रखने की निभाई अहम जिम्मेंवारी

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 31 जुलाई: पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने हरियाणा अभियान सैक्टर-9 के पार्क में पौधारोपण किया। उन्होंने लोगों से इन पेड-पौधों को सुरक्षित रखने में अपनी अहम जिम्मेंवारी को निभाने की भी अपील की।
इस अवसर पर वार्ड न०-33 के वरिष्ठ समाजसेवी वासदेव अरोड़ा ने पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल का क्षेत्र में पौधारोपण करने पर हार्दिक अभार जताया और सैक्टर-7, 8, 9, 10, 11 के लोगों ने बड़ी संख्या में विपुल गोयल का हार्दिक स्वागत एवं धन्यवाद किया साथ ही पौधारोपण में विशेष सहयोग करने पर यशपाल भल्ला, सुरेश बंसल, विनोद उप्पल, रमेश कटोच, सुरिंद्र शर्मा और सागर भल्ला और सैक्टर वासियों का भी अभार जताया।
इस मौके पर उनके साथ डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग और भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, भाजपा कोषाध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता मौजूद रहे। श्री गोयल ने कहा कि वृक्षारोपण करके ही हमें अपना कर्तव्य नहीं निभाना है बल्कि इन वृक्षों की देखभाल करनी भी हमारी जिम्मेवारी बनती है क्योकि हम जिस पौधे को लगा रहे है वह काफी नन्ना और छोटा है जिस तरह से हमारे बच्चे है और अगर हम इन पौधों की देखभाल भी बच्चों की तरह करेंगे तो अवश्य ही यह हम सभी को आने वाले समय में लाभ पहुंचाऐगा।

Related posts

दिव्यांग जन समाज का अहम हिस्सा हैं: राजेश नागर

Metro Plus

दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल में रूद्राक्षी निर्वाण हेडगर्ल बनी

Metro Plus

A.D. Sr. Sec. School में महिलाओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में एक-दूसरे को मेहंदी लगाकर जीते ईनाम

Metro Plus