Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

विचारों के परिवर्तन से होगा जीवन परिवर्तन: बहन शिवानी

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद,14 अगस्त: हमारे जीवन में न परिवर्तन होने का कारण हमारे नकरात्मक विचार हैं यह विचार ब्रह्माकुमारी शिवानी ने सैक्टर-21 स्थित द पैलेस बैंकेट हॉल में व्यक्त किए। कार्यक्रम में लगभग दो हजार से अधिक लोग उपस्थित थे।
मौके पर बहन शिवानी ने बताया कि यदि सृष्टि को सतयुग बनाना है तो हमें अपने अंदर सतयुगी संस्कारों को अथवा दैवी संस्कारो को अपनाना होगा। कलयुग हमारे खराब संस्कारों के कारण आया तो हमें अपना भाग्य बदलने के लिए सुंदर विचारों का सृजन करना होगा।
इस अवसर पर मेयर सुमन बाला, उद्योगपति बत्रा, सीपीएस सीमा त्रिखा, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के प्रधान संजीव चौधरी, एसीपी राजेश चेची, सेशन जज दीपक गुप्ता, सर्वोदय के राकेश गुप्ता, एमवीएन की मैनेजिंग डॉयरेक्टर कान्ता आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Related posts

500 रूपये में गैस सिलैंडर कैसे करें प्राप्त? देखे!

Metro Plus

FMS में हमारे सहायक विषय पर एक विशेष सभा का आयोजन किया गया

Metro Plus

प्रदूषण नियंत्रण के लिए पुराने कमर्शियल वाहनों की एंट्री पर रोक: RTO सचिव मुनीश सहगल

Metro Plus