Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबादहरियाणा

उद्योग मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय से श्री शिरडी साई धाम के लिए बस हुई रवाना

मैट्रो प्लस से ईशिका भाटिया की रिपोर्ट
फरीदाबाद,18 अगस्त: सैक्टर-16 स्थित उद्योग मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय से श्री शिरडी साई धाम के दर्शन के लिए तीर्थ यात्रियों की बस को बड़े हर्षोल्लास के साथ रवाना किया गया। करीब 50 तीर्थ यात्रियों की बस को वरिष्ठ आरएसएस नेता गंगाशंकर मिश्रा, भाजपा नेता अमन गोयल और भाजपा के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा समेत कई कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया गया।
इस मौके पर युवा भाजपा नेता अमन गोयल और डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग ने भी सभी यात्रियों को साई बाबा के दर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। सभी कार्यकर्ताओं ने साई बाबा के जयकारे के साथ बस को रवाना किया। उद्योग मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय से हर महीने विभिन्न धार्मों के तीर्थ यात्रियों की यात्रा के लिए की बस को रवाना किया जाता है।
इस मौके पर पंडित मुकेश शास्त्री, बीजेपी के पार्षद सुभाष आहूजा, नरेश नंबर, दीपक दौलताबाद, रमेश तेवतिया, प्रवीण चौधरी, मनीष राघव, राकेश सूरी, बलवान शर्मा, विजय शर्मा, बाबूखान और कमरू समेत कई बीजेपी कार्यक्रर्ता भी मौजूद रहे।

Related posts

Manav Rachna स्कूल के छात्र कनव सलूजा ने ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट में देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया

Metro Plus

अब आपको गलियों में नहीं दिखेंगे आवारा कुत्ते, नगर निगम ने की पहल, देखें क्यों?

Metro Plus

हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति: स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: डॉ. सुमिता मिश्रा

Metro Plus