Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

स्मार्ट सिटी में चार चांद लगाएगी अक्षय जल योजना: सीमा त्रिखा

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद,18 अगस्त: फरीदाबाद में चार चांद लगाने के लिए फरीदाबाद नगर-निगम ने अक्षय जल योजना का शुभारंम्भ किया। इस योजना की शुरुआत एनआईटी-3 स्थित डीएवी कॉलेज के बाहर स्थापित वाटर एटीएम मशीन का बडख़ल विधायक एवं पूर्व सीपीएस सीमा त्रिखा और मेयर सुमन बाला ने रिबॅन काटकर इस योजना की शुरुआत की।
इस अवसर पर विधायक सीमा त्रिखा ने कहा की यह एक अच्छी शुरुआत है इस परियोजना से स्वच्छ जल पीने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान में समाज को स्वच्छ जल, वायु एवं पृथ्वी आदि सभी की आवश्यकता है। लिहाजा इस अभियान में अक्षय जल योजना एक मील का पत्थर साबित होगी जिसका हम सभी को स्वागत करना चाहिए।
इस मौके पर पेंम्पस इंटरप्राईजिज की चेयर पर्सन जया गोयल ने बताया कि अक्षय जल योजना के अंतर्गत लगने वाले वाटर एटीएम पेंम्पस इंटरप्राईजिज के तत्वाधान में लगाए जाऐंगे। उन्होंने बताया की इन वाटर एटीएम मशीनों से सभी 2 रूपये में एक लीटर और 10 रूपये में 20 लीटर ठंडा मिनरल वाटर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बडख़ल विधानसभा में इसी तरह से 15 वाटर एटीएम लगेंगे। जोकि आम जन के लिए काफी लाभदायक सिद्व होंगे।
इस मौके पर राजीव चावला, निगम पार्षद मनोज नासवा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विशंबर भाटिया, निगरानी कमेटी चेयरमैन अन्नतकांत भाटिया, बीजेपी जिला आईटी प्रमुख अमित आहुजा, संजय महेन्द्रू, प्रिया बब्बर, डीएवी आईएम की प्रिंसीपल नीलम गुलाटी, डीएवी सेंचुरी के प्रोफेसर्स एवं आईएमएसएमई ऑफ इंडिया की महिला टीम आदि उपस्थित थे।

Related posts

भाजपा सरकार में जो कार्य हुए हैं वे अब तक किसी सरकार में नहीं हुए: सीमा त्रिखा

Metro Plus

दशहरा मैदान के लिए मुख्यमंत्री ने किया डेढ़ करोड़ का बजट मंजूर

Metro Plus

महेंद्र शर्मा ‘मधुकर ‘साहित्यिक उपलब्धियों के लिए किए गए साहित्यकार सम्मान से सम्मानित

Metro Plus