Metro Plus News
फरीदाबादरोटरीवीडियोहरियाणा

ईनर व्हील क्लब ने कारगिल में शहीद हुए सैनिकों की विधवाओं को किया सम्मानित

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 18 अगस्त: ईनर व्हील क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रीयल टाऊन द्वारा अपनी पहली जनरल बॉडी मीटिंग (जीबीएम) का आयोजन होटल आर्शीवाद में बड़ी धूमधाम से किया जिसमें वूमैन सैल की एसीपी पूजा डाबला ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। मीटिंग में गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर जिला सैनिक बोर्ड के सचिव मेजर आर.के.शर्मा सुबेदार वीरेन्द्र के साथ मौजूद थे। ईनर व्हील की यह पहली मीटिंग का आयोजन क्लब की सदस्या रजनी गोयल, ऋचा गुप्ता, डॉ.रंजीता वर्मा, ममता गुप्ता, सविता आर्य तथा राखी गर्ग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। इस जीबीएम में सुनीता, अनिता तथा सुनीता बाला नामक कारगिल में शहीद हुए सैनिकों की विधवाओं को बुलाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब की प्रधान नैन्सी बब्बर ने अतिथिगणों का बुके देकर उनका स्वागत किया।
जीबीएम में मुख्य अतिथि एसीपी पूजा डाबला ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्हें जब भी कभी अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस की जरूरत पड़ेगी तो वो अपनी टीम के साथ हमेशा तैयार खड़ी मिलेंगी।
इस अवसर पर इस जीबीएम की आयोजक रजनी गोयल, ऋचा गुप्ता, डॉ.रंजीता वर्मा, ममता गुप्ता, सविता आर्य तथा राखी गर्ग देशभक्ति पर आधारित देशप्रेम के ऊपर अपने गानों व डांस परफोरमेंस की प्रस्तुति देकर सबका मन जीत लिया। इस जीबीएम की थीम स्वतंत्रता दिवस के ऊपर रखी गई थी जहां क्लब की सभी सदस्या तिरंगे (ट्राई कलर) की ड्रैस में बड़ी आकर्षक लग रहीं थी। वहीं पूरा हॉल भी तिरंगों के साथ ट्राई कलर में सजा हुआ बड़ा शानदार लग रहा था।

  

 

Related posts

नव-निर्वाचित मेयर-पार्षदों को शपथग्रहण समारोह में मिली कई सौगातें!

Metro Plus

Delhi Scholars International School की छात्रा ने नृत्य प्रतियोगिता में पुरस्कार जीता

Metro Plus

गौमाता को मारने का लाइसेंस देती है सरकार तो हिरण मारने पर सज़ा क्यों

Metro Plus