Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

पंचकुला के लिए निकले गुरमीत राम रहीम, सड़कों पर लेटकर रोते दिखे समर्थक

मैट्रो प्लस से महेश गुप्ता की रिपोर्ट
चंडीगढ़/फरीदाबाद, 25 अगस्त: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर दो महिलाओं से कथित रूप से बलात्कार के आरोप में पंचकुला की विशेष सीबीआई अदालत अपना फैसला सुनाएगी। पंचकुला में डेरा प्रमुख के समर्थक बड़ी संख्या में पहुंच चुके हैं। हालांकि हालात शांतिपूर्ण बने हुए हैं। वहीं सिरसा में कफ्र्यू लगा दिया गया है। जहां डेरा का मुख्यालय है। गुरमीत राम रहीम पंचकुला कोर्ट के लिए करीब 400 गाडय़िों के काफिले के साथ निकल चुके हैं। हरियाणा और पंजाब हाई अलर्ट पर हैं। इस मामले पर करीब 2.30 बजे फैसला आ सकता है।
सुरक्षा की दृष्टि से हरियाणा जाने वाली 200 से अधिक रेलगाड़यिों को रद्द कर दिया गया है। पंचकुला में गुरमीत राम रहीम के लाखों समर्थक जुटे हुए हैं। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ विशेष सीबीआई अदालत द्वारा बलात्कार मामले में सजा सुनाये जाने से पहले सेना की टुकड़यिां पंचकुला पहुंच गई।
हरियाणा के डीजीपी ने जनता से कहा शांति व्यवस्था कायम है। हम पर भरोसा रखिए सब शांतिपूर्ण तरीके से होगा। सिरसा का दलबीर सिंह स्टेडियम भी अस्थायी जेल में तब्दील किया गया है। राम रहीम के पंचकुला की ओर जाने के बाद से उनके समर्थक परेशान हैं।
सिरसा में गुरमीत राम रहीम के भक्त भावुक होकर रोते दिखे। पंचकुला में रातभर डटे रहे लोग। पंचकुला कोर्ट के लिए करीब 400 गाड़यिों के काफिले के साथ निकले गुरमीत राम रहीम किले में तब्दील हुआ कोर्ट
गुरमीत राम रहीम पर क्या है केस
दोपहर ढाई बजे फैसला आने की उम्मीद है डेरा समर्थक डटे हुए और पंचकुला में फ्लैग मार्च भी किया गया।
हटने की अपील के बावजूद डटे हैं समर्थक
डेरा प्रमुख ने वीडियो मैसेज के जरिए अपने समर्थकों को शांति बनाए रखने की अपील की और घर लौट जाने को कहा। हाइकोर्ट ने भी हरियाणा के डीजीपी को समर्थकों को हटाने का निर्देश दिया है उसके बावजूद राम रहीम के समर्थक डटे हुए हैं। सिरसा में डेरा के करीब 50 हजार अनुनायी मौजूद हैं।
पंचकुला के जिमखाना क्लब बाग से डेरा समर्थकों को हटाने की कारवाई जारी है। हरियाणा के डीजीपी बी.एस. संधु का कहना है फिलहाल हालात काबू में हैं। पुलिस के अलावा पंचकुला में केंद्रीय सुरक्षाबलों को भी तैनात कर दिया गया है। क्योंकि राम रहीम के समर्थकों में बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे भी हैं। ऐसे में महिला पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है।
इस बीच हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में मोबाइल इंटरनेट 72 घंटों के लिए बंद किए गए हैं। पंजाब जाने वाली 22, हरियाणा जानेवाली 7 ट्रेनों को भी रद्द किया गया है। जबकि पंचकुला के लिए बस भी प्रभावित है। फैसले को देखते हुए पंजाब और हरियाणा के सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद किए गए हैं।
गुरमीत राम रहीम की अपील
गुरमीत राम रहीम ने कहा सभी से अपील है कि मैंने पहले भी शांति बनाए रखने के लिए कहा था। पंचकुला जाने के लिए मना किया था। जो भी डेरा प्रेमी पंचकूला गए हैं। वह कृपया वापस अपने घर चले जाऐं फैसला मुझे सुनना है। मैं स्वयं जाकर फैसला सुनूंगा। हम लोगों को कानून का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने लोगों से कहा कि कृप्या शांति बनाए रखिए।

Related posts

पत्रकार देशपाल सौरोत बने एनयूजेआई के मुख्य संरक्षक

Metro Plus

विपक्ष फ्रस्ट्रेशन में हैं, इसलिए कुछ भी बयान देते हैं: नायब सिंह सैनी

Metro Plus

Manohar Lal reviewing a report of the study group of MLAS on Canal presented in a meeting at Chandigarh Education Minister

Metro Plus