Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली नौकरानी को पुलिस चौकी अनखीर ने किया गिरफ्तार!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट

Faridabad News, 6 मई: पुलिस चौकी अनखीर में सैक्टर-21C फरीदाबाद वासी एक महिला ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि 27 अप्रैल को उसने घर का सामान चैक किया तो पाया कि 70-100 ग्राम सोने के आभुषण, चांदी के सिक्के, एक घड़ी, 10, 50, 100, के नोट की गड्डी व 500-500 के लगभग 7 से 8 हजार रूपये और Apple का IPhone चोरी हो गए थे। जिस शिकायत पर पुलिस थाना सुरजकुंड में चोरी की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चौकी अनखीर की टीम ने कार्यवाही करते हुए महिला आरोपी प्रीती वासी गांव जोठा, बांका, बिहार को गिरफ्तार कर लिया है।

पुछताछ में सामने आया कि आरोपी महिला यहां पिछले कई महिने से काम कर रही थी। घर में शिकायतकर्ता के बूढ़े माता-पिता के अलावा कोई नही था। इस बात का फायदा उठाते हुए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

अधिक पूछताछ व बरामदगी के लिए महिला आरोपी को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

SDM अपराजिता के मार्गदर्शन में लगाए गए कोविड-19 जांच शिविर का व्यापारियों और यात्रियों ने लाभ उठाया।

Metro Plus

सीमा त्रिखा ने किया मधुकर की पुस्तक मन का पंछी का लोकार्पण

Metro Plus

भाजपा सरकार में जो कार्य हुए हैं वे अब तक किसी सरकार में नहीं हुए: सीमा त्रिखा

Metro Plus