Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

FMS के छात्रोंं ने किया परफेक्ट ब्रैड फैक्ट्री का दौरा

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 7 सितंबर : सैक्टर-31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल ने अपने छात्रों के लिए परफेक्ट ब्रैड फैक्ट्री का दौरा आयोजित किया। वहां पर छात्रोंं को विभिन्न उपकरण जैसे-टीडीएस मीटर, पीएच मीटर आदि दिखाए गए और उन्हें ब्रैड बनाने की प्रक्रिया भी दिखाई गई। उन्हें वहां की प्रयोगशाला में भी ले जाया गया जहां कच्चे माल की शुद्धता की जांच की जाती है।
इस मौके पर स्कूल के डॉयरेक्टर उमंग मलिक  ने बताया कि छात्रोंं को निदेशक द्वारा ब्रैड बनाने की संपूर्ण जानकारी दी गई। इस दौरे के द्वारा बच्चों का अत्याधिक ज्ञानवर्धन हुआ। उन्होंने बताया कि वास्तव में यह दौरा बच्चों के लिए एक अत्यन्त उपयोगी एवं मजेदार अनुभव था।

Related posts

गरीब मरीजों को मिलेगा लाभ, फरीदाबाद में होगी सस्ती दवाइयों और डायलिसिस सेवा की शुरूआत: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus

बेरोजगार युवकों को बेरोजगारी भत्ते के साथ-साथ सक्षम युवा योजना के तहत रोजगार दिया जाएगा: अपराजिता

Metro Plus

जिले में 60वां जिला स्तरीय हरियाणा स्थापना दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया!

Metro Plus