Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

रोटरी क्लब फरीदाबाद अरावली ने बच्चों की परवरिश को लेकर किया सेमीनार का आयोजन

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 9 सितंबर: रोटरी क्लब फरीदाबाद अरावली द्वारा सैक्टर-16 स्थित ग्रांड कोलम्बस स्कूल में क्लब के सभी परिवारों के लिए एक सेमीनार का आयोजन किया गया जिसमें उन्हें बच्चो की परवरिश किस तरह से करनी चाहिए पर विचार विमर्श एवं एडवाईज दी गयी। इस मौके पर परवरिश केयर फाउडैंशन के सुशान्त कालरा एवं उनकी टीम ने आए हुए सभी क्लब सदस्यों को बच्चो की परवरिश किस तरह से की जाए एवं उन्हें किस तरह से ढाला जाए पर विभिन्न तरह के टिप्स दिए।
इस मौके पर क्लब के प्रधान रोटेरियन विशाल परनामी ने कहा कि आज का युग अलग है और आने वाले समय में दुनियां बड़ी तेजी से आगे बढ़ रही है ऐसे में आवश्यकता है कि हम अपने बच्चों की सही देख-रेख करे एवं उनके रहन, सहन पर विशेष गौर दे साथ ही उनकी शिक्षा पर भी अत्यधिक ध्यान देना बहुत ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज के बदलते युग में माता-पिता को भी बच्चों की परवरिश करने के लिए परवरिश सीखने की जरूरत है और इसी उद्वेश्य से इस सेमीनार का आयोजन किया गया है।
इस सेमीनार का संचालन दीक्षा ग्रोवर चिलाना  द्वारा बहुत ही अच्छे तरीके से किया गया जिसकी उपस्थित सभी क्लब सदस्यों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस मौके पर समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करने पहुंची रोटेरियन रितु चौधरी ने भी अपने सम्बोधन में बच्चों और माता-पिता के बीच आपसी तालमेल होना बहुत जरूरी के बारे में बताया।
इस अवसर पर शैली गोयल, रोटेरियन सुरेश चंदर, क्लब के सचिव सुमित बोहरा, दीक्षा परनामी, मेघा बोहरा, दीक्षा ग्रोवर चिलाना, पूजा भाटिया, अलपिका गर्ग, पूजा मलिक, बिनिता आहजूा, रूही आहूजा, स्वेता लूथरा, कीर्ति मेंहदीरत्ता सहित अन्य सदस्यों ने अपने-अपने परिवारो के साथ इस सेमीनार में हिस्सा लिया एवं बताए गए टिप्स पर अमल करने का भी वादा किया।

Related posts

फौगाट स्कूल को नवाजा गया Excellence in Education Award-2018 से

Metro Plus

मैग्मा फिनकॉर्प एवं पीसीआरए ने ऑईल एवं गैस फोर्टनाईट का जश्न मनाया

Metro Plus

DC Model School में नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती पर किया गया शहर की प्रतिभाओं को सम्मानित

Metro Plus