Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

आशा ज्योति विद्यापीठ में किया गया प्रतिभावान छात्रों व अध्यापिकाओं को सम्मानित

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 13 सितंबर : आशा ज्योति विद्यापीठ में आज बड़ा ही खुशी का माहौल रहा। विद्यालय के बच्चों व विज्ञान की अध्यापिका ने पुरस्कार प्राप्त करके अपना व विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रार्थना सभा में विद्यालय के चेयरमैन सत्यवीर डागर ने बच्चों व विज्ञान की अध्यापिका को सम्मानित किया।
इस अवसर पर चेयरमैन सत्यवीर डागर ने कक्षा-9 की छात्रा अवन्तिका, कक्षा-8 के छात्र अमन व कक्षा-6 के छात्र हिमांशु को सम्मानित किया। जो छात्र फरीदाबाद में 16 जुलाई को प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद द्वारा संचालित हुई संगीत परीक्षा में अच्छे अंक लेकर उत्तीर्ण हुए हैं स्कूल के चेयरमैन ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गौरतलब रहे कि इससे पहले शिरडी सांई बाबा मन्दिर समिति ने विज्ञान की अध्यापिका रेणु रावत को शिक्षक दिवस पर सर्वश्रेष्ठ अध्यापिका के तौर पर सांई बाबा की प्रतिमा के साथ पुरस्कार व गमले में एक पौधा देकर सम्मानित किया।
अंत में प्रधानाचार्या विधु ग्रोवर ने कहा कि हमारा उद्वेश्य है कि पुस्तकीय ज्ञान के अलावा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों कि आंतरिक प्रतिभाओं को भी पहचाना जाए। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि हम बच्चों के लिए एक खुशी भरा वातावरण प्रदान कर रहे हैं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की तैयारी भी कर रहे हैं ।

Related posts

फरीदाबाद शहर का अब चप्पा-चप्पा होगा साफ! जाने कैसे?

Metro Plus

फरीदाबाद के विकास में मैंने कोई कसर नहीं छोड़ी: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus

ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर स्माईल कैंपेन ने शुरू की जलसेवा

Metro Plus