Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

प्रयास सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने गरीब परिवारों के लिए जोड़ा एक नया अध्याय

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 15 सितंबर : राजीव नगर में स्थित सैक्टर-32 के पार्षद अजय बैसला के कर कमलों से प्रयास चैरिटेबल डिस्पैंसरी का उद्वघाटन किया गया उद्वघाटन के समारोह में मानीय कृष्णपाल गुर्जर सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री भारत सरकार ने अपना संदेश लिखित रूप में भेजा। लिखित संदेश में उन्होंने बताया कि प्रयास बहुत ही अच्छा कार्य कर रहा है प्रयास का यह कदम मील का पत्थर साबित होगा।
इस अवसर पर श्री गुर्जर ने कहा कि मेरी शुभकामनाएं सदैव प्रयास चैरिटेबल के साथ है। उन्होंने बताया कि राजीव कॉलोनी काफी बड़े छेत्र में विकसित है जहां पर अधिकतर गरीब परिवार रहते है वहां ऐसी डिस्पैंसरी नहीं है। जहां इन परिवारों का मुफ्त इलाज किसी अच्छे डॉक्टर के द्वारा हो सके। श्री गुर्जर ने कहा कि इस डिस्पैंसरी की वहां बहुत आवश्यकता है। यहां जाने-माने डॉक्टर मनुशांगले के द्वारा लोगों का मुफ्त इलाज एवं मुफ्त दवाइयां दी जाएगी।
इस मौके पर प्रयास सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष जगत मदान का ये कदम अपने आप में वहां के निवासियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। श्री मदान का यह मानना है की धन के आभाव में समाज का कोई भी बच्चा बिना शिक्षा के और कोई व्यक्ति बिना इलाज के नहीं रहना चहिए जिसके लिए प्रयास निरन्तर प्रयंतर रहेगा।

Related posts

मॉडर्न पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन

Metro Plus

लायंस शहीद परिवार को लायन वीर अवार्ड के साथ एक लाख रूपये देंगे

Metro Plus

निजी स्कूलों की मनमानी व लूट-खसोट की जांच करेगी सीबीएसई की जांच कमेटी: एपीजे, एमवीएन, मॉडर्न स्कूल को जांच में सहयोग देने को कहा

Metro Plus