Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन स्वच्छता दिवस के रूप में मनेगा : अमित शाह

मैट्रो प्लस से ईशिका भाटिया की रिपोर्ट
रांची/फरीदाबाद, 15 सितंबर : रांची में स्वच्छता ही सेवा  पखवाड़ा का शुभारंभ करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अमित शाह ने कहा कि स्वच्छता अभियान से घर-घर को जोड़ा जाना चाहिए। पूरे देश में 15 सितंबर से दो अक्तूबर तक यह पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस पखवाड़े के अंदर ही 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। इस दिन को स्वच्छता अभियान के रूप में भाजपा पार्टी मनाएगी। अमित शाह ने रांची पहुंचने के बाद बिरसा चौक पर मंत्रोच्चार और शंख ध्वनि  के बीच पखवाड़े का उद्वघाटन किया और लोगों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया।
इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि आजादी के लंबे समय के बाद देश में स्वच्छता को लेकर अभियान चल रहा है। देश को स्वच्छ बनाना प्रधानमंत्री का सपना है। अब तक देश के हजारों गांव को खुले में शौच से मुक्त कर दिया गया है। करोड़ों शौचालय का निर्माण किया गया है। अब यह पखवाड़ा चल रहा है। हर घर-हर व्यक्ति  और बच्चों को इस अभियान से जोडऩे की जरूरत है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास, नगर विकास सचिव सी.पी. सिंह भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि लोगों को सेवा भाव से सफाई अभियान में जुटना चाहिए। स्वच्छता ही सेवा भाव पखवाड़े में सभी दलों को, एन.जी.ओ और संगठनों को जुट कर अपने आस-पास से गंदगी हटानी होगी। उन्होंने कहा कि न गंदगी करेंगे और न करने देंगे  का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अक्तूबर 2019 तक पूरे देश से गंदगी मुक्त करने का आह्वान किया है।
एक वर्ष में 1.90 लाख शौचालय बने
नगर विकास मंत्री सी.पी. सिंह ने कहा कि झारखंड में 14 साल में 19 हजार शौचालयों का निर्माण ही किया जा सका। पिछले एक साल में 1.90 लाख निजी शौचालयों का निर्माण कर दिया गया है। प्रधानमंत्री ने दो अक्तूबर 2019 तक देश को स्वच्छ करने की घोषणा की है। जबकि झारखंड ने इसके लिए वर्ष 2018 तक का लक्ष्य रखा है।

Related posts

शिव कॉलेज ऑफ एजुकेशन में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी पर्व

Metro Plus

Vidyasagar International स्कूल में हरियाली Teej का किया गया आयोजन

Metro Plus

BYST अभियान के तहत वूमैन Impowerment की ओर कदम बढ़ाए जाएंगे: मल्होत्रा

Metro Plus