Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

महाराजा अग्रसेन विवाह समिति का 18वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन 7-8 अक्टूबर को होगा

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद,19 सितंबर : महाराजा अग्रसेन विवाह समिति की एक बैठक सैक्टर-23 के क्षेत्रीय कार्यालय में की गई। जिसकी अध्यक्षता महासचिव संजीव कुशवाहा ने की।
इस अवसर पर संजीव कुशवाहा नेे बताया कि 18वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन 7-8 अक्टूबर 2017 को महाराजा अग्रसेन भवन सैक्टर-19 में बड़ी धूमधाम से किया जाऐगा। वहीं सभी 101 रजिस्ट्रेशन काउंटर से पढ़े-लिखे युवक-युवतियों, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, ग्रेजुएट, विकलांग, तलाकशुदा आदि के फार्म भरे जाएंगे। युवतियों का रजिस्ट्रेशन नि:शुल्क किया जाऐगा।
इस मौके पर उन्होंने सभी सामाजिक व धार्मिक संस्थानों से अपील की है कि इस नेक कार्य में सहयोग करें और पुण्य के भागी बनें। मीटिंग में मुख्य रूप से प्रचार सचिव मनीष शर्मा, अमल कुशवाहा, हेतराम कर्दम, अर्चना, सचिन तंवर, उर्मिला शर्मा, प्रदीप गुप्ता, ललित पांडे, रमेश कुमार आदि मौजूद थे।

Related posts

प्राईवेट होटल और सुजुकी के एक सर्विस स्टेशन सहित निगम ने आज 33 प्रोपर्टियों पर दिया सीलिंग की कार्यवाही को अंजाम।

Metro Plus

चुनाव जीतते ही एक्शन मोड में नजर आए विपुल गोयल, निगमाधिकारियों को दिए 7 दिन में सफाई-सीवरेज समस्या ठीक करने के निर्देश।

Metro Plus

दुकान के आगे रेहड़ी लगी मिली तो होगी सीलिंग की कार्यवाही, रविवार का दिन पड़ सकता है भारी! जानें कैसे?

Metro Plus